विज्ञापन

लंच बॉक्स पैक करते वक्त छोटी-छोटी गलतियां बना देती हैं खाना बेकार, इन तरीकों से बचाएं

Tiffin Packing Tips: कई बार ऐसा भी होता है कि बाहर का टेम्परेचर ज्यादा होने की वजह से खाना जल्दी खट्टा पड़ जाता है या उसकी क्वालिटी गिरने लगती है. इससे बचने के लिए क्या करें जानिए.

लंच बॉक्स पैक करते वक्त छोटी-छोटी गलतियां बना देती हैं खाना बेकार, इन तरीकों से बचाएं
गर्मियों में खाना पैक करते समय रखें इन बातों का ध्यान. ( AI Image)

Tiffin Packing Tips: गर्मी का मौसम आते ही सबसे बड़ी टेंशन यही होती है कि सुबह बनाया गया खाना दोपहर तक खराब न हो जाए. खासकर ऑफिस या स्कूल के टिफिन में रखा खाना कई बार बदबू देने लगता है या स्वाद बिगाड़ जाता है. कई बार ऐसा भी होता है कि बाहर का टेम्परेचर ज्यादा होने की वजह से खाना जल्दी खट्टा पड़ जाता है या उसकी क्वालिटी गिरने लगती है. ऐसे में सिर्फ अच्छा खाना बनाना ही काफी नहीं होता, उसे सही तरीके से पैक करना भी उतना ही जरूरी है. अगर कुछ आसान बातों का ध्यान रखा जाए, तो तेज गर्मी में भी टिफिन का खाना फ्रेश और खाने लायक बना रह सकता है.

नमी कम, तो खाना ज्यादा देर तक ठीक

गर्मी में वही खाना ज्यादा देर तक टिकता है जिसमें पानी या ग्रेवी कम हो. सूखी सब्जी, पराठा, चपाती रोल या हल्का पुलाव जैसे ऑप्शन ज्यादा सेफ रहते हैं. ज्यादा रसेदार या क्रीमी डिश जल्दी खराब हो सकती हैं, इसलिए टिफिन में इन्हें रखने से बचना बेहतर होता है.

भाप बंद हुई, तो खराबी शुरू

टिफिन पैक करते समय ये बेसिक बात समझ लें कि गरम-गरम खाना सीधे डिब्बे में बंद कर देना सबसे बड़ी गलती मानी जाती है. इससे अंदर भाप जमा हो जाती है और वही खाना जल्दी खराब होने की वजह बनती है. बेहतर है कि खाना थोड़ा ठंडा होने दें और फिर टिफिन में रखें.

सही डिब्बा चुनना भी जरूरी

खाना देर तक अच्छा रहे इसके लिए सही टिफिन होना भी बहुत जरूरी है. स्टील के डिब्बे प्लास्टिक के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद माने जाते हैं. ये खाने को लंबे समय तक ठीक रखते हैं और गर्मी में रिएक्शन का खतरा भी कम रहता है.

कटे फल और दही सोच-समझकर रखें

गर्मी में कटे हुए फल, दही या ज्यादा जल्दी खराब होने वाली चीजें जल्दी बिगड़ सकती हैं. अगर रखना ही है, तो अलग डिब्बे में और कम समय के लिए रखें. लंबे समय के लिए ये ऑप्शन ठीक नहीं माने जाते.

अगर सुबह की भागदौड़ में समय कम रहता है, तो कुछ चीजें रात में ही तैयार की जा सकती हैं. जैसे ड्राई स्नैक्स या कुछ बेसिक तैयारी पहले कर लें, इससे सुबह जल्दबाजी भी नहीं होगी और टिफिन भी बेहतर तरीके से पैक हो पाएगा. गर्मी में टिफिन खराब होना आम बात है, लेकिन थोड़ी समझदारी से इसे आसानी से रोका जा सकता है. सही खाना चुनना, सही कंटेनर इस्तेमाल करना और पैकिंग का तरीका सुधारना, यही तीन चीजें आपके लंच को लंबे समय तक फ्रेश रख सकती हैं.

ये भी पढ़ें: गर्मी में बच्चों का टिफिन ऐसे बनाएं सुपरहिट, ये 6 कूल सैंडविच देंगे अलग टेस्ट और ठंडक, बच्चा मांगेगा रोज

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Glass Vs Steel Tiffin, Best Tiffin For Food, Steel Tiffin Box, Glass Tiffin Box, Tiffin Packing Tips, Keep Food Fresh In Tiffin, Glass Or Steel Tiffin Better, Steel Tiffin Vs Glass Tiffin, Best Tiffin For Office, Best Tiffin For School Leak Proof Tiffin Box, Stainless Steel Tiffin Review, How To Keep Food Fresh In Tiffin, Tiffin Packing Hackslunch Box Packing Tips, Prevent Food Spoilage Tiffin, Tiffin Food Safety Tips, Healthy Tiffin Packing Ideas, Which Tiffin Is Safe For Health, Glass Tiffin Benefits, Steel Tiffin Benefits, Tiffin For Hot Food, Tiffin Packing For Kids, Odor Free Tiffin Box
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com