विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2017

दिल्ली के बाद अब मुंबई के इस होटल में होगा विराट-अनुष्का का रिसेप्शन, पहुंचेंगे VVIP

इस लग्ज़री होटल में 395 कमरे हैं, जिसमें 27 सूट्स और 39 रेजिडेंशियल सूट्स हैं. इस सभी सूट्स से अरब सागर का शानदार नज़ारा दिखता है.

दिल्ली के बाद अब मुंबई के इस होटल में होगा विराट-अनुष्का का रिसेप्शन, पहुंचेंगे VVIP
विराट-अनुष्का का रिसेप्शन
  • इस लग्ज़री होटल में 395 कमरे हैं.
  • 3,906 स्क्वायर मीटर में बना है ये होटल
  • भारत में यह होटल सिर्फ मुम्बई में है
नई दिल्ली: अनुष्का-विराट का होटल ताज में हुआ रिसेप्शन काफी धूमधाम भरा रहा. इस मौके पर अनुष्का मुंह में नोट दबाकर विराट और शिखर धवन के साथ डांस करती दिखीं. वहीं, विराट ने भी अपने दोस्तों के साथ जमकर भांगड़ा किया. अब इस जोड़ी का अगला ग्रैंड रिसेप्शन मुम्बई में 26 दिसम्बर को होने वाला है. उस दिन पूरा बॉलीवुड और क्रिकेटर्स इस ग्रैंड रिसेप्शन में शामिल होने वाले हैं. 

मोदी से लेकर क्रिकेटर्स तक, देखिए विराट-अनुष्का के रिसेप्शन पार्टी की सारी PHOTOS

इंडियन एक्सप्रेस वेबसाइट के मुताबिक मुम्बई में ये रिसेप्शन 'द सेंट रेगिस' होटल में होने वाला है. इस होटल की बेवसाइट पर लिखी डिटेल्स के अनुसार 3,906 स्क्वायर मीटर में बने इस होटल का टावर भारत के सबसे ऊंचा टावर है. इस लग्ज़री होटल में 395 कमरे हैं, जिसमें 27 सूट्स और 39 रेजिडेंशियल सूट्स हैं. इस सभी सूट्स से अरब सागर का शानदार नज़ारा दिखता है और ज़्यादातर कमरों से भारत से सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी का 26 फ्लोर वाला 'एंटीलिया' घर भी दिखता है. 

झुमको के बाद अनुष्का ने फिर कॉपी किया दीपिका का ये लुक, उड़ा मजाक

इस होटल की एक और खास बात ये है कि यहां भारत के लोकल फूड से लेकर जापानी, एशिया और यूरोप सभी कूज़िन मिलते हैं. इसके साथ ही यहां भारत का ऊंचा बार और नाइटक्लब भी मौजूद है. दुनिया भर में कुल 61 'द सेंट रेगिस' होटल हैं, जिनमें से भारत में सिर्फ यह मुम्बई में है और इसी में अनुष्का-विराट का ग्रैंड रिसेप्शन होने वाला है. 

विराट-अनुष्का के डांस से रोमांस तक, देखें शादी की पूरी VIDEO एल्बम​

होटल 'द सेंट रेगिस' का हॉल.
 
hall
 
हॉल डाइनिंग एरिया, जहां वेडिंग और रिसेप्शन जैसे फंक्शन पर मेहमानों को खाना सर्व किया जाता है.
 
virat

हॉल 'द सेंट रेगिस' के रेस्ट रूम का नज़ारा.
 
virat

होटल का रेजिडेंशियल सूट. 
 
virat

ये है होटल में मौजूद भारत का ऊंचा बार. 
 
virat

होटल का स्पा एरिया, यहां रिलैक्स करने के लिए गेस्ट आते हैं. 
 
virat


देखें वीडियो - विराट और अनुष्का की शादी का शानदार रिसेप्शन, पीएम मोदी सहित कई हस्तियों ने लिया हिस्सा
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Virat Reception, Virat Anushka Wedding, Virushka Reception Photos, Mukesh Ambani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com