विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2016

भारतीय पर्यटकों पर चला वियना का खुमार

भारतीय पर्यटकों पर चला वियना का खुमार
नयी दिल्‍ली: साल 2015 में भारतीय पर्यटक रिकॉर्ड संख्या में वियना की यात्रा पर गए। भारतीय पर्यटकों की संख्या में 50 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है और उनमें से ज्यादातर वियना में रातभर रुके, जबकि उनके पास दिनभर घूमकर लौटने का भी विकल्प था।

भारतीय पर्यटकों को पसंद हैं विशाल महल, संगीत
वियना पर्यटक बोर्ड के इजाबेला रौतेर ने बताया कि ज्यादातर भारतीय पर्यटक यहां हमारे विशाल महलों, संगीत, भोजन, संस्कृति और हरे-भरे स्थलों को देखने के लिए आते हैं। वियना आने वाले पर्यटकों में भारतीय पर्यटकों की संख्या अरब देशों और ताईवान के पर्यटकों के बाद सबसे ज्यादा है।

भारतीय पर्यटकों ने वियना में बिताईं 89,628 रातें
रौतेर जोकि भारत-इटली मीडिया संबंधों को भी देखती हैं, ने बताया कि पिछले साल शहर में रिकॉर्ड संख्या में 40,355 भारतीय आए और उन्होंने यहां 89,628 रातें बिताई। इस दौरान भारतीय पयर्टकों की संख्या में 49.5 फीसदी और उनके द्वारा बिताई गई रातों की संख्या में 38.7 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
Dussehra Wishes: दशहरा के मौके पर सभी को भेजें ये शुभकामनाएं, बुराई पर अच्छाई की जीत का दें संदेश
भारतीय पर्यटकों पर चला वियना का खुमार
Brain And Gut Connection: सीधा ब्रेन पर अटैक कर सकती हैं पेट की आम बीमारी, जानें इनसे बचने का उपाय
Next Article
Brain And Gut Connection: सीधा ब्रेन पर अटैक कर सकती हैं पेट की आम बीमारी, जानें इनसे बचने का उपाय
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com