विज्ञापन

गर्मियों में सांपों को दूर रखेगी किचन में रखी ये एक चीज, घर के आस-पास छिड़क दें तो होगी Snakes की No-Entry

How to Keep Snakes Away: सांपों को घर से दूर रखने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाएं जा सकते हैं, जिन्हें पुराने समय से लोग अपनाते आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि किचन में रखी किस एक चीज से सांप को आस-पास आने से रोका जा सकता है.

गर्मियों में सांपों को दूर रखेगी किचन में रखी ये एक चीज, घर के आस-पास छिड़क दें तो होगी Snakes की No-Entry
How to Keep Snakes Away: सांपों को दूर रखेगी किचन में रखी ये एक चीज. (AI Image)

How to Keep Snakes Away: सांप इकोसिस्टम का एक अहम हिस्सा हैं, लेकिन जब वे खेतों में घुस जाते हैं, तो किसानों और उनके पशुओं के लिए डर और खतरा पैदा कर सकते हैं. हालांकि कुछ सांप नुकसान नहीं पहुंचाते और कीड़ों को कंट्रोल करने में मदद भी करते हैं. हालांकि फिर भी सुरक्षा के नजरिए से इन्हें दूर रखना ही बेहतर है. गर्मियों के मौसम में अक्सर खेतों या बगीचों में, कई बार तो घरों में भी सांप घुस आते हैं. सांपों को घर से दूर रखने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाएं जा सकते हैं, जिन्हें पुराने समय से लोग अपनाते आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि किचन में रखी किस एक चीज से सांप को आस-पास आने से रोका जा सकता है.

इस एक चीज से दूर रहते हैं सांप

ग्रामीण इलाकों या जंगली इलाकों में लोग सांपों को अपने घरों से दूर रखने के लिए लाल मिर्च के पाउडर का इस्तेमाल करते हैं. जहां सांप दिखाई दें या उसके आने-जाने का रास्ता हो वहां लाल मिर्च पाउडर छिड़क दिया जाता है. घरों के चारों तरफ, दरवाजों-खिड़कियों और खेतों की मेड़ पर भी इसे डाल देने से सांप वहां नहीं आते. अगर आप शहर में भी रहते हैं और आस-पास पेड़-पौधे हैं तो आप लाल मिर्च का छिड़काव कर सकते हैं, इससे आप खतरे से बचे रहेंगे.

लाल मिर्च से क्यों दूर भागते हैं सांप?

लाल मिर्च से सांप इस वजह से दूर भागते हैं क्योंकि इसमें कैप्साइसिन नामक एक तत्व होता है. ये तेज जलन और तीखी गंध पैदा करता है. सांप अपने जैकोब्सन अंग और जीभ की मदद से आसपास की गंध को फील करता है. ऐसे में जब लाल मिर्च का पाउडर उनके संपर्क में आता है तो उन्हें बेचैनी महसूस होती है. साथ ही तेज जलन होने लगती है, इस वजह से वह लाल मिर्च से दूर ही रहते हैं. वहीं अगर उनके शरीर की पपड़ीदार स्किन लाल मिर्च पाउडर लग जाए तो भी उन्हें काफी दिक्कत होती है. यही वजह है कि लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल सालों से सांपों को दूर रखने के लिए किया जाता रहा है.

ये भी पढ़ें: घर में लगाएं ये पौधा, यूं भागेंगी सारी छिपकलियां!

ये भी पढ़ें: मच्छरों ने काट-काट कर किया बुरा हाल? घर में लगाएं ये 3 पौधे आस-पास नहीं भटकेंगे मच्छर

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com