Urinary tract infection causes : आपको पेशाब करते हुए जलन होती है, कई बार पेशाब में खून आ जाता है या बार बार पेशाब आता है पर जब बाथरूम जाते हैं तो कुछ बूंदे ही आता है तो ये सारे लक्षण संक्रमण के हैं. जी हां आपको यूरिन इंफेक्शन (Urinary Tract Infection) हो गया है. दरअसल, बहुत से लोग इसे नजरअंदाज करते हैं जोकि बाद में गंभीर बीमारी में तब्दील हो सकता है. वैसे आप थोड़ा ध्यान देंगे तो यूरिन इंफेक्शन (urine infection) का इलाज घर पर भी कर सकते हैं. बस आपको कुछ संयम और सही इलाज का पता होना चाहिए.
बच्चा तो बहुत पतला है कुछ खिलाते नहीं, आप भी सुनती हैं ऐसे तानें तो आज से ये 5 फल खिलाएं
Photo Credit: iStock
यूरिन इंफेक्शन के लक्षण | urine infection symptoms
अगर आपको लगातार 101 डिग्री से कम बुखार आ रहा है और आपको ठंड लग रही है. अच्छा महसूस नहीं हो रहा है. वहीं भूख ना लगना. कमर दर्द, बार बार टॉयलेट करने जाना, एक बार में पेशाब ना आना. नाभि के नीचे पेट में दर्द और भारीपन का अहसास होना. गहरे रंग का बदबूदार पेशाब आना. छोटे बच्चों को अगर यूरिन इंफेक्शन होता है तो उनको उल्टी आती है. एसे कुछ लक्षण (urine infection symptoms) हैं जिनसे आप पहचान सकते हैं कि आपको यूरिन इंफेक्शन हुआ है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
अगर आपको यूरिन इंफेक्शन हो गया है तो इसका आयुर्वेदिक इलाज ही सबसे उपयुक्त इलाज है.
यूरिन इंफेक्शन हो गया है तो पांच से सात इलायची के दानों को अच्छे से पीस लें. फिर इसमें आधा चम्मच सोंठ का पाउडर मिला दें और इसमें अनार का रस और सेंधा नमक मिलाएं और फिर इसे गुनगुने पानी के साथ पी जाएं.
वहीं यूरिन इंफेक्शन में आप नारियल पानी खूब पिएं. सइससे पेशाब में होने वाली जलन में राहत मिलेगी और आपका पेट भी ठंडा होगा.
अगर आप फल खाने के शौकीन हैं तो यूरिन इंफेक्शन होने की स्थिति में साइट्रस फल ज्यादा खाएं. इसमें संतरा, मौसमी वगैरहज्यादा लें. इन फल को खाने से शरीर में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं.
आप चावल बनाती हैं और उसका पानी फेंक देती हैं, तो आपको बता दें कि यूरिन इंफेक्शन में यह चावल का पानी रामबाण का काम करता है. यूरिन इंफेक्शन होने पर आधा गिलास चावल के पानी में चीनी मिलाकर पी जाएं. इससे पेशाब में होने वाली जलन खत्म हो जाएगी.
अगर पेशाब में बहुत ज्यादा जलन हो रही है तो रात में एक मुट्ठी गेंहू को पानी में मिलाकर रख दें. फिर सुबह पानी को अलग कर दें और गेंहू में मिश्री मिला दें और इसे खाएं. पेशाब संक्रमण होने पर यह बहुत राहत पहुंचाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
सामाजिक सद्भाव, समानता, सामाजिक न्याय: बाबासाहेब के विचार आज कितने प्रासंगिक हैं?NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं