विज्ञापन

मानसून में कर रहे हैं ट्रैवल? इन बातों का रखें ध्यान, सफर रहेगा सेफ और आसान

बारिश का सीजन काफी ज्यादा सुहावना होता है. वहीं, दूसरी तरफ कई परेशानियां भी सामने आती हैं. इस सीजन में ट्रैवल करना काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है.

मानसून में कर रहे हैं ट्रैवल? इन बातों का रखें ध्यान, सफर रहेगा सेफ और आसान
मानसून ट्रैवलिंग टिप्स
Photo Credit: NDTV

मानसून में होने वाली झमाझम बारिश और ठंडी हवा हर किसी को पसंद होती है. वहीं, दूसरी तरफ इस सीजन में कई सारी समस्याएं भी पैदा होना शुरू हो जाती हैं. बारिश के दौरान ट्रैवल करना काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो जाता है. अचानक तेज बारिश, फिसलन भरी सड़कों से यात्रा में काफी देरी का कारण बनती हैं. बारिश के मौसम में यात्रा का पूरा आनंद लेने के लिए पहले से अच्छी तैयारी करना बेहद जरूरी है. अपने साथ छाता, रेनकोट और वाटरप्रूफ बैग रखें और मौसम की जानकारी नियमित रूप से देखते रहें. इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी आसान टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपके लिए मानसून में ट्रैवल करना काफी ज्यादा आसान हो सकता है.

1. सही कपड़े पहनें

मानसून सीजन में सफर करते समय कुछ सामान को बारिश से बचाकर रखना बहुत जरूरी है. ऐसे कपड़े साथ रखें जो जल्दी सूख जाएं और लंबे समय तक गीले न रहें. अपने बैग में रेनकोट या फोल्ड होने वाला छाता जरूर रखें. साथ ही, ऐसे जूते पहनें जो मजबूत हों, पानी से सुरक्षित हों और फिसलें नहीं. बारिश में चप्पल या फ्लिप-फ्लॉप पहनने से बचें, क्योंकि ये जल्दी फिसल जाते हैं.

2. मौसम की जानकारी लें

बारिश में ट्रैवल करने से पहले आप मौसम की जानकारी जरूर लें. पहाड़ी और समुद्री इलाकों में भारी बारिश, भूस्खलन और जलभराव की समस्या अधिक हो सकती है. मौसम से जुड़ी अपडेट जानने के लिए मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल करें, ताकि खराब मौसम के कारण आपकी यात्रा प्रभावित न हो.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: PTI

3. इलेक्ट्रॉनिक सामान का ध्यान रखें

बारिश के मौसम में फोन, पावर बैंक, कैमरा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जल्द खराब हो सकते हैं. ऐसे में इन्हें सुरक्षित रखने के लिए वाटरप्रूफ पाउच या एयरटाइट जिप बैग का इस्तेमाल करें. इनके अलावा पहचान पत्र, ट्रैवल इंश्योरेंस और यात्रा परमिट जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट की हार्ड कॉपी को भी वाटरप्रूफ कवर में रखें. इसके अलावा, आप बैग में सिलिका जेल के छोटे पैकेट भी रख सकते हैं.

4. प्लान हमेशा फ्लेक्सिबल बनाएं

मानसून के दौरान मौसम का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. ऐसे में फ्लाइट, ट्रेन या सड़क यात्रा में देरी हो सकती है. ऐसे में अपने ट्रैवल की प्लानिंग को हमेशा फ्लेक्सिबल रखें. इसके अलावा ऐसा ट्रैवल इंश्योरेंस लेने पर भी विचार करें जो खराब मौसम से जुड़ी समस्याओं को कवर करता हो.

5. बाहर का खाना न खाएं

मानसून के सीजन में स्ट्रीट फूड खाने से बचें. हमेशा ताजा और गर्म खाना ही खाएं. सफर के दौरान हमेशा अपने साथ नट्स, प्रोटीन बार्स और ड्राई फ्रूट जरूर रखें.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: सफेद बालों को रोकने और हेयर ग्रोथ को बढ़ाने के लिए क्या खाएं? न्यूट्रिशनिस्ट से जान लें

यह भी पढ़ें: रिश्ते में बढ़ गई है दूरियां? Relationship Coach ने बताया ये 8 चीजें करने से फिर लौट सकता है प्यार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Travelling Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com