विज्ञापन

टॉयलेट सीट पर लगे पीले दाग को साफ करने का सस्ता जुगाड़ ...

​Bathroom Cleaning Hacks: कई बार हमारे टॉयलेट सीट का रंग पीला पड़ जाता है. जिसके चलते देखने में बहुत गंदी लगती है. अगर आप भी हाइजीनिक के साथ सीट के दाग हटाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में बताए नुस्खे अपनाएं.

टॉयलेट सीट पर लगे पीले दाग को साफ करने का सस्ता जुगाड़ ...
​Toilet Cleaning Tips: टॉयलेट सीट कैसे साफ करें. (AI Generated Image)

Toilet Seat Yellow Stains Cleaning Tips: टॉयलेट हमारे घर का व हिस्सा होता है, जो हमारे पूरे घर की साफ-सफाई को दिखाता है. क्योंकि घर कितना भी साफ क्यों न हो, अगर टॉयलेट गंदा दिखे तो पूरी साख मिट्टी में मिल जाती है. कई लोग टॉयलेट की सफाई तो करते हैं, लेकिन पानी के खारेपन और गंदगी की वजह से टॉयलेट सीट पर पीले और काले दाग जम जाते हैं. कई बार महंगे से महंगा टॉयलेट क्लीनर भी इन पर हार मान जाता है. क्या आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं. अगर आपका जवाब हां है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम टॉयलेट को साफ करने का सस्ता और सरल उपाय बता रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

टॉयलेट साफ करने का देसी उपाय- (Toilet Saaf Kaise Kare)

​1. सिरका और बेकिंग सोडा- 

​किचन में इस्तेमाल होने वाला सफेद सिरका (Vinegar) और बेकिंग सोडा न सिर्फ खाने में बल्कि सफाई में भी आपकी मदद कर सकता है. 

​कैसे करें इस्तेमाल- सबसे पहले टॉयलेट सीट के पीले हिस्से पर एक कप सिरका छिड़क दें. इसके बाद ऊपर से दो चम्मच बेकिंग सोडा डालें. जैसे ही आप सोडा डालेंगे, झाग उठने लगेगा. इसे 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. बाद में ब्रश से रगड़कर फ्लश कर दें. पीलापन गायब हो जाएगा.

​2. नींबू और नमक- 

​अगर दाग बहुत ज्यादा पुराने नहीं हैं, तो नींबू और नमक का कॉम्बिनेशन बेस्ट है. नींबू में सिट्रिक एसिड होता है जो जमे हुए मैल को काटता है.

​कैसे करें इस्तेमाल- एक कटोरी में दो चम्मच नमक लें और उसमें एक नींबू का रस निचोड़ लें. इस पेस्ट को पीले दागों पर लगाकर आधा घंटा छोड़ दें. इसके बाद टॉयलेट ब्रश से हल्का रगड़ें. इससे न सिर्फ दाग साफ होंगे, बल्कि टॉयलेट से आने वाली बदबू भी दूर हो जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

​3. कोल्ड ड्रिंक- 

​सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन कोका-कोला या पेप्सी जैसी ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड होता है, जो जिद्दी दागों को हटाने में मददगार हैं. 

​कैसे करें इस्तेमाल- टॉयलेट सीट पर चारों तरफ कोल्ड ड्रिंक डालकर रात भर के लिए छोड़ दें. सुबह उठकर बस ब्रश मारें और फ्लश कर दें. आप खुद फर्क देखकर हैरान रह जाएंगे.

​किन बातों का रखें ध्यान- 

  • ​ग्लव्स पहनें- टॉयलेट की सफाई करते समय हमेशा रबर के दस्ताने पहनें ताकि कीटाणुओं से बचे रहें.
  • ​मास्क- केमिकल या सिरके की गंध से बचने के लिए मास्क लगाना बेहतर रहता है.
  • ​वेंटिलेशन- सफाई के दौरान बाथरूम का दरवाजा या खिड़की खुली रखें ताकि ताजी हवा आती रहे.

ये भी पढ़ें-  घर और किचन में बार-बार लग जाता है मकड़ी का जाला, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Can Diabetes Be Reversed? क्या पूरी तरह ठीक हो सकती है डायबिटीज, डॉक्टर से जानें 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com