विज्ञापन

टॉयलेट सीट में बर्फ के साथ डालें ये 2 रुपये की चीज, बिना केमिकल साफ होंगे टॉयलेट के पीले दाग

Toilet Cleaning Hacks: यहां हम आपके साथ एक ऐसा देसी जुगाड़ शेयर करने वाले हैं, जो आपकी मदद कर सकता है.

टॉयलेट सीट में बर्फ के साथ डालें ये 2 रुपये की चीज,  बिना केमिकल साफ होंगे टॉयलेट के पीले दाग
गंदी टॉयलेट सीट कैसे साफ करें?

Toilet Cleaning Hacks: घर की सफाई अच्छी हो, लेकिन अगर टॉयलेट सीट गंदी दिखे तो पूरा इम्प्रेशन खराब हो जाता है. सबसे ज्यादा कीटाणु भी यहीं पनपते हैं, लेकिन इसे रोज साफ करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता… अक्सर हम टॉयलेट सीट को साफ करने के लिए बाजार से तरह-तरह के केमिकल या महंगे क्लीनर खरीद के ले आते हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल करना जितना आसान लगता है उतना होता है नहीं.

मेहनत तो लगती ही है, इसी के साथ कई बार कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है, जैसे कभी-कभी जरूरत से ज्यादा लिक्विड डल जाता है या कभी दाग अच्छे से साफ नहीं हो पाते. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है? अगर हां, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपके साथ एक ऐसा देसी जुगाड़ शेयर करने वाले हैं, जो आपकी मदद कर सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

टॉयलेट सीट साफ करने का सही तरीका (Step-by-step)  

बर्फ कर सकती है कमाल

जी हां बर्फ, ये न सिर्फ पैसे बचाएगी, बल्कि मेहनत भी कम करवाएगी. बस आपको अपने फ्रिज से बर्फ निकालनी है और किचन से सिरका. इन दोनों की मदद से आप आसानी से टॉयलेट सीट पर लगे दाग हट सकते हैं.

टॉयलेट सीट साफ करने का सही तरीका (Step-by-step)

Step 1: बर्फ को निकालकर किसी बाउल में डालें.

Step 2: अब कम से कम 2 से 3 बड़े बर्फ के बाउल को टॉयलेट सीट के अंदर डाल दें.

Step 3: अब ऊपर से सिरका मिला दें. 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें. 

Step 4:   5 से 10 मिनट बाद फ्लश कर दें. 

ये गलती न करें

बर्फ की सिल्ली न लें, वे पाइप में फस सकती है और कुछ समय के लिए रास्‍ता जाम कर सकती है.

इसे भी पढ़ें: अब नहीं करनी पड़ेगी घंटों तक सफाई, सिर्फ 5 मिनट में फ्रिज का कोना-कोना चमका देगा ये देसी जुगाड़!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com