विज्ञापन

बारिश में भीग गया है मोबाइल? फटाफट अपनाएं ये देसी और असरदार ट्रिक

बारिश का मौसम है ऐसे में हम में से ज्यादातर लोग काम के सिलसिले में बाहर जाते हैं, लेकिन कई बार अचानक आई तेज बारिश से मोबाइल को नहीं बचा पाते. अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है, तो इस आर्टिकल में बताई टिप्स को अपनाकर फोन को खराब होने से बचा सकते हैं.

बारिश में भीग गया है मोबाइल? फटाफट अपनाएं ये देसी और असरदार ट्रिक
बारिश में मोबाइल भीग जाए तो सबसे पहले क्या करें?
NDTV

रिमझिम बारिश भला किसे पसंद नहीं. लेकिन ये मौसम अपने साथ कई परेशानियां भी लाता है. कई बार हम बाहर होते हैं जेब में रखे-रखे या अचानक आई तेज बारिश की वजह से फोन पानी से लथपथ हो जाता है. ऐसे में ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं और हड़बड़ी में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनका फोन हमेशा के लिए डेड हो जाता है.

​अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो जाए, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. बस आपको इन आसान टिप्स को अपनाकर भीगे हुए मोबाइल को बचाना है. तो चलिए जानते हैं क्या हैं वो उपाय.

बारिश में मोबाइल भीग जाए तो क्या करें-

​1. फोन को तुरंत स्विच ऑफ करें-

अगर आपका फोन भीग गया है, बिना एक सेकंड गंवाए उसे तुरंत स्विच ऑफ कर दें. अगर फोन पहले से बंद है, तो उसे चालू करने की गलती बिल्कुल न करें. दरअसल, पानी की वजह से फोन के अंदर शॉर्ट सर्किट होने का खतरा रहता है. अगर फोन चालू रहेगा, तो करंट फैलने से मदरबोर्ड जल सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बारिश में मोबाइल को गीला होने से कैसे बचाएं. Photo Credit: Pexels

​2. चार्जिंग में लगाने की गलती न करें-

​कई लोग यह देखने के लिए कि फोन चल रहा है या नहीं, उसे तुरंत चार्जर से कनेक्ट कर देते हैं. यह आपकी सबसे बड़ी भूल साबित हो सकती है. गीले फोन को चार्जिंग पर लगाने से उसमें तुरंत ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट हो सकता है और आपका फोन पूरी तरह कबाड़ बन सकता है.

​3. सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड बाहर निकालें-

​फोन बंद करने के बाद तुरंत सिम ट्रे को बाहर निकालें. सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड को निकालकर अलग रख दें. अगर आपके फोन की बैटरी निकल सकती है तो बैटरी को भी बाहर निकाल लें. ऐसा करने से हवा अंदर तक जाएगी और पानी जल्दी सूखेगा.

​4. सूखे कपड़े से पोंछें-

​अब एक साफ, सूखा सूती कपड़ा या टिश्यू पेपर लें और फोन की स्क्रीन, बैक पैनल और सभी कोनों को अच्छी तरह पोंछ लें. ध्यान रहे कि फोन को ज्यादा हिलाना-डुलाना नहीं है, वरना बाहर का पानी फोन के और अंदर जा सकता है.

टिप्स: फोन के पानी को सुखाने के लिए कभी भी हेयर ड्रायर (Hair Dryer) का इस्तेमाल न करें. ड्रायर की गर्म हवा से फोन के अंदर के प्लास्टिक पार्ट्स और स्क्रीन पिघल सकती है. साथ ही, ड्रायर की हवा पानी को सुखाने के बजाय उसे फोन के और अंदर धकेल देती है.

ये भी पढ़ें- बारिश में जूतों से आने वाली बदबू को मिनटों में दूर करेंगे ये 4 टिप्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mobile Tips, Wet Mobile Repair Guide, Mobile Hack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com