विज्ञापन

भट्टी की तरह तप रहे कमरे को AC के बिना ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये सस्ते देसी उपाय

AC के बिना भी गर्मी से मिलेगी राहत. कमरे को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार घरेलू उपाय.

भट्टी की तरह तप रहे कमरे को AC के बिना ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये सस्ते देसी उपाय
बिना AC के कमरे को कैसे ठंडा रखें.
NDTV

इस समय उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है. आग बरसते सूरज देवता जिसके चलते दोपहर होते-होते घर का कमरा भट्टी की तरह तपने लगता है. ऐसे में बिना एयर कंडीशनर (AC) के कमरे में बैठना या चैन की नींद लेना बड़ा मुश्किल हो गया है. लेकिन जिन लोगों के यहां AC नहीं. अगर आप भी उन्हीं में से एक जिनके यहां एसी नहीं है या खराब हो गई है, तो आप इन घरेलू उपायों को अपनाकर कमरे को ठंडा रख सकते हैं.

हमारे बुजुर्गों के जमाने से चले आ रहे कुछ ऐसे देसी और आसान उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने कमरे की तपन को काफी हद तक कम कर सकते हैं, तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं वो उपाय. 

AC के बिना कमरे को कैसे ठंडा रखें-

​1. क्रॉस वेंटिलेशन-

​दोपहर की तेज धूप और लू कमरे को और गर्म कर देती है. इसलिए सुबह 8 बजे से पहले ही अपने कमरे की खिड़कियां और पर्दे बंद कर लें जब शाम को सूरज ढल जाए और बाहर का तापमान थोड़ा कम हो जाए, तब कमरे की आमने-सामने की खिड़कियों को खोल दें. इससे 'क्रॉस वेंटिलेशन' होगा और कमरे के भीतर फंसी गर्म हवा बाहर निकल जाएगी.

​2. पर्दे और चादर- 

​गर्मियों में आपके कमरे की बेडशीट और पर्दों का रंग बहुत मायने रखता है. गहरे रंग जैसे काला, डार्क ब्लू गर्मी को सोखते हैं. इसलिए अपने कमरे में हमेशा हल्के रंग जैसे सफेद, क्रीम या हल्के नीले रंग की सूती चादरें और पर्दे लगाएं. यह आंखों को तो सुकून देते ही हैं, साथ ही कमरे को ठंडा रखने में भी मदद कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कमरे की गर्मी को कम करने में मददगार है सूती चादर. Photo Credit: NDTV

​3. बर्फ का कटोरा-

​अगर आपके कमरे में AC नहीं है और कूलर भी गर्म हवा दे रहा है, तो यह जुगाड़ आपके बहुत काम आएगा. अपने टेबल फैन या पेडेस्टल फैन के ठीक आगे एक बड़े कटोरे में बर्फ के टुकड़े भरकर रख दें. जब पंखे की हवा इस बर्फ से टकराकर आप तक पहुंचेगी, तो आपको बिल्कुल AC जैसी ठंडी हवा का अहसास होगा.

​4. कमरे में पौधे लगाएं- 

​पेड़-पौधे केवल घर की खूबसूरती ही नहीं बढ़ाते, बल्कि तापमान को भी कम करते हैं. आप अपने कमरे में मनी प्लांट, एलोवेरा, स्नेक प्लांट या एरिका पाम जैसे इनडोर पौधे रख सकते हैं. ये पौधे हवा में नमी बनाए रखते हैं और कमरे की गर्मी को सोखकर उसे प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं.

​​क्या कहती है साइंस? 

​MDPI की इस रिसर्च के मुताबिक, रात के समय खिड़कियां खोलने और दिन में उन्हें बंद रखने से घर का तापमान बिना किसी मशीन के काफी कम हो जाता है.

ये भी पढ़ें- बालकनी बनेगी मिनी फार्म! गमलों में उगाएं ये 4 चीजें, कुछ ही दिनों में मिलेंगी फ्रेश और केमिकल फ्री सब्जियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Room Cooling Hacks, Kamra Thanda Kaise Kare, Ac Ke Bina Kamra Kaise Thanda Rakhne
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com