विज्ञापन

न्यूयॉर्क के Times Square पर दिखा भारत का फैशन, साड़ियों में सजी महिलाओं ने बिखेरा देसी रंग

Saree Goes Global: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर 'साड़ी गोज ग्लोबल' कार्यक्रम में प्रवासी भारतीय महिलाओं ने असम, बनारसी, चिकनकारी और कांजीवरम साड़ियों के जरिए भारत की सांस्कृतिक विविधता दिखाई. इस दौरान भारतीय संस्कृति और विरासत के प्रति उनका गर्व साफ नजर आया.

न्यूयॉर्क के Times Square पर दिखा भारत का फैशन, साड़ियों में सजी महिलाओं ने बिखेरा देसी रंग
न्यूयॉर्क में साड़ियों में सजी महिलाओं ने बिखेरा देसी रंग
ndtv

न्यूयॉर्क का मशहूर टाइम्स स्क्वायर रविवार को भारतीय साड़ियों के रंग, कढ़ाई और पारंपरिक शिल्प से जगमगा उठा. 'साड़ी गोज ग्लोबल' कार्यक्रम के तीसरे संस्करण में प्रवासी भारतीय महिलाओं और युवतियों ने अलग-अलग राज्यों की साड़ियां पहनकर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने पेश किया.

असम से बनारस तक दिखी साड़ियों की विविधता

पीटीआई के अनुसार, कार्यक्रम में असम की पारंपरिक बुनाई, लखनऊ की चिकनकारी, बनारसी रेशम और कांजीवरम जैसी साड़ियों ने खास आकर्षण बटोरा. अलग-अलग रंग, कपड़े और डिजाइन वाली इन साड़ियों ने भारत की क्षेत्रीय कला और हथकरघा परंपरा की खूबसूरत तस्वीर पेश की.

तिरंगा हाथ में लेकर महिलाओं ने किया डांस

वीडियो में आप देख सकते हैं कि रंग-बिरंगी साड़ियों में सजी महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर सामूहिक नृत्य किया, तस्वीरें खिंचवाईं और अपनी साड़ियों से जुड़ी कहानियां साझा कीं. इस दौरान भारतीय संस्कृति और विरासत के प्रति उनका गर्व सााफ नजर आया.

यह भी पढ़ें:  Raksha Bandhan Mehndi Designs: मेहंदी बिना लगाए, हाथों पर सजाएं ये सुंदर डिजाइन, देखें Mehndi के ट्रेंडी और लेटेस्ट वायरल फोटो

न्यूयॉर्क की गवर्नर ने की कार्यक्रम की सराहना

न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होकुल ने अपने संदेश में कहा कि यह आयोजन उन महिलाओं का सम्मान है, जो टाइम्स स्क्वायर में अपनी विरासत का गर्व के साथ जश्न मनाा रही हैं. उन्होंने आयोजन करने वाली उमा ग्लोबल की भी सराहना की और इसे महिलाओं, अल्पसंख्यकों और कारोबारियों के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया.

साड़ी को बताया भारतीय विरासत का हिस्सा

भारतीय वाणिज्य दूतावास की वाणिज्य दूत (व्यापार) राजलक्ष्मी अप्पासाहेब कदम ने कहा कि साड़ी भारतीय कला, परंपरा और बुनकरों की जीवंत विरासत है. उन्होंने इसे पारंपरिक हथकरघा और स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा देने वाला परिधान बताया, जो पीढ़ियों से चली आ रही कहानियों को भी अपने सााथ संजोए हुए है.

यह भी पढ़ें:  रात में बालों में तेल लगाकर सोने से क्या होता है? हेयर एक्सपर्ट ने बताया तेल से बालों पर कैसा असर होता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Times Square, Indian Sarees, Banarasi Saree
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com