विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2018

गर्मियों में ये ड्रिंक्स रखेंगी आपको फिट एंड कूल

गर्मियों में सबसे ज्यादा पिए जाने वाले ड्रिंक्स में से एक नींबू पानी है. इसे पीने से पूरा शरीर तरोताजा हो जाता है.

Also Read in
गर्मियों में ये ड्रिंक्स रखेंगी आपको फिट एंड कूल
धीरे-धीरे मौसम करवट बदल रहा है और गर्मी अपना जोर पकड़ती जा रही है. इस मौसम में शरीर को जिस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत होती है वह है पानी, बिना पानी के गर्मियों का मौसम जानलेवा भी साबित हो सकता है. क्योंकि इस मौसम में शरीर में पानी की सबसे ज्यादा कमी होती है और डिहाइड्रेशन होने का खतरा बना रहता है. ऐसे में 2-3 लीटर तक पानी शरीर को चाहिए होता है. अगर आप इतना पानी नहीं पी सकते हैं तो कई ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स हैं जिनसे आप अपने शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं. केमिकल प्रोसेस से बनी कोल्ड ड्रिंक्स पीने की जगह आप इन ड्रिंक्स का मजा ले सकते हैं. 

नींबू पानी को बनाएं टेस्टी
गर्मियों में सबसे ज्यादा पिए जाने वाले ड्रिंक्स में से एक नींबू पानी है. इसे पीने से पूरा शरीर तरोताजा हो जाता है. आप नींबू पानी को कई तरीके से बना सकते हैं. कई लोग इसमें हल्का मीठा डालकर पीना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग मीठा और नमकीन नींबू पानी पसंद करते हैं. आप नींबू पानी के साथ पुदीना मिक्स करके एक हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक तैयार कर सकते हैं. 

गन्ने का रस करेगा कूल
गर्मी की शुरुआत होते ही जूस की दुकानों में गन्ने का रस मिलना शुरू हो जाता है. 10 या 20 रुपये की कीमत में यह जूस आपको मिल जाता है. इसीलिए हो सके तो रोजाना एक गिलास गन्ने का रस पिएं. बता दें कि गन्ने में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं. इससे स्किन को भी काफी फायदे होते हैं. 
 
देसी छाछ से गर्मी छूमंतर
गर्मियों में कई लोग छाछ पीना पसंद करते हैं. क्योंकि इस देसी पेय के कई गुणकारी फायदे होते हैं और यह शरीर में ठंडक लाने में काफी मदद करती है. छाछ में पुदीना और काला नमक मिलाकर पीने से यह काफी टेस्टी भी हो जाती है. कई लोग खाना पचाने के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं. 

आम पन्ना एक टेस्टी ड्रिंक
गर्मियों में आम पन्ना पीना काफी अच्छा होता है, क्योंकि यह लू से बचाने में मदद करता है. कच्चे आम से आप अपने लिए टेस्टी ड्रिंक बना सकते हैं. इसे आप अपने घर पर भी बना सकते हैं. अगर घर पर नहीं बनाना हो तो बाजार में कई जगह आपको यह टेस्टी ड्रिंक आसानी से मिल जाएगी.
 
लाइफस्टाइल की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Summer Drinks, Summer Drinks Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com