विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2018

ताजमहल के दीदार पर बड़ा फैसला 1st April से लागू, प्लान करने से पहले जरूर पढ़ें

ताजमहल पर पर्यटकों के बोझ को कम करने के लिए यहां पर्यटक केवल तीन घंटे ही समय बिता सकेंगे. यह नया आदेश 1st अप्रैल से लागू हो रहा है.

ताजमहल के दीदार पर बड़ा फैसला 1st April से लागू, प्लान करने से पहले जरूर पढ़ें
ताजमहल में पर्यटक तीन घंटे ही रुक सकेंगे
  • ताजमहल के दीदार पर नया फैसला
  • 1 अप्रैल से होगा लागू
  • घूमने जाना हो तो, पहले पढ़ें
नई दिल्ली: हाल ही में ताजमहल को लेकर बयान आया था कि टिकटों की ब्रिकी-ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों पर रोक लगा दी जाएगी. इसका कारण था मुख्य मौसम और खास मौकों पर पर्यटकों की संख्या 60,000 से 70,000 तक होना. लेकिन अब इस विषय पर एक और आदेश सामने आया है कि ताजमहल पर पर्यटकों के बोझ को कम करने के लिए यहां पर्यटक केवल तीन घंटे ही समय बिता सकेंगे. यह नया आदेश 1st अप्रैल से लागू हो रहा है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, 17वीं शताब्दी के स्मारक पर 'मानव भार' को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है. 

क्या आपको भी Love Bites पसंद हैं? तो पहले ये पढ़ें

एएसआई के सूत्रों ने कहा कि रूपरेखा तैयार की जा रही है क्योंकि टिकटों की जांच के लिए और नए समय के निर्देशों को लागू करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्यकता होगी. 

तांबे के बरतन में पानी पीने से मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे​

सफेद संगमरमर की इस इमारत पर भीड़ प्रबंधन केंद्रीय औद्योगिकी सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था. छुट्टियों और सप्ताहांत में पर्यटकों की संख्या 50,000 से ऊपर तक पहुंच जाती है.

देखें वीडियो - ताज महल : मीनार का गुंबद गिरा?
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tajmahal, Tajmahal Timing, 1st April, Taj Mahal New Rule
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com