Sunscreen Myths and Facts: समय से पहले बुढ़ापा (Premature Ageing), त्वचा के दाग-धब्बे (Pigmentation) और स्किन कैंसर (Skin Cancer) से बचाव के लिए रोजाना सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती है. आजकल लोग अपने चेहरे की त्वचा को लेकर ज्यादा चिंतित हो गए हैं और तरह-तरह के ट्रीटमेंट भी ले रहे हैं. स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए सनस्क्रीन लगाना अब बहुत ही आम हो चुका है. इसी के साथ कई लोगों में चिंता का विषय यह भी है कि सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D में का असर कम हो जाता है, लेकिन स्किन एक्सपर्ट की मानें तो यह धारणा काफी हद तक गलत है. चलिए जानते हैं, क्या रोजाना सनस्क्रीन लगाने से वाकई में विटामिन D (जो कि हमें सूरज की तेज रोशनी से मिलता है) का असर खत्म हो जाता है?
क्या रोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D का असर खत्म हो जाता है- (Does Using Sunscreen Every Day Lead to Vitamin D Deficiency)
स्किन एक्सपर्ट की माने तो स्किन में विटामिन डी तब प्रवेश करता है, जब वह सूर्य की रोशनी से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट किरणों से संपर्क करती है. वहीं, सनस्क्रीन यूवी रेज को रोकने और उसे अवशोषित करने के लिए ही स्किन पर लगाया जाता है. ऐसे में कई लोगों का मानना है कि रोजाना सनस्क्रीन लगाने से स्किन में विटामिन डी का उत्पादन घटने लगता है. स्किन एक्सपर्ट और डर्मेटोलॉजिस्ट की मानें तो यह प्रभाव उतना गंभीर नहीं है, जितना माना जाता है. लेकिन एक्सपर्ट यह जरूर कहते हैं कि कई लोगों को यह नहीं मालूम की सनस्क्रीन का इस्तेमाल सही ढंग से कैसे करना है. इसलिए वे इसके सही से इस्तेमाल की भी सलाह देते हैं.
सनस्क्रीन ना लगाने के नुकसान- (Disadvantages of Not Applying Sunscreen)
स्किन एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमूमन लोग बाहर धूप में पैदल चलते हैं और यात्रा भी करते हैं. अगर इस दौरान स्किन पर सनस्क्रीन अप्लाई नहीं करते हैं, तो इससे स्किन कैंसर, समय से पहले बुढ़ापा, सनबर्न और स्किन का रंग डार्क पड़ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. एक्सपर्ट यह भी मानते हैं कि विटामिन डी की कमी का मुख्य कारण सिर्फ सनस्क्रीन ही नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली का भी इसपर प्रभाव पड़ता है. इसमें शरीर में विटामिन डी कमी के कारणों में ज्यादातर घर में रहना, वायु प्रदूषण, पहनावा और अनहेल्दी डाइट भी शामिल हैं. जिन लोगों में विटामिन डी की कमी होती है, उन्हें स्किन एक्सपर्ट धूप में ज्यादा समय बिताने की सलाह देते हैं. साथ ही फोर्टिफाइड फूड, डेयरी प्रोडक्ट, अंडे और फैटी फिश, ओरल सप्लीमेंटेशन का सेवन करने की सलाह देते हैं.
ये भी पढ़ें- Fruits for Glowing Skin: महंगे फेशियल नहीं चेहरे को चमकदार बनाने के लिए खाएं ये सस्ते फल
एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...