विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2016

सर्दियों में दिखना है स्‍टाइलिश, तो जैकेट पहनें कुछ इस अंदाज में

Also Read in
सर्दियों में दिखना है स्‍टाइलिश, तो जैकेट पहनें कुछ इस अंदाज में
मुंबई: सर्दियां आ चुकी हैं और इस मौसम में फैशन का तड़का लगाने के लिए अपने वॉर्डरोब में स्टाइलिश लेदर जैकेट्स से आप स्टाइल स्टेटमेंट बयां करने के लिए एकदम तैयार होंगे। जैकेट को कैसे स्टाइल करें, इस बारे में फैशन विशेषज्ञ कहते हैं कि लेदर जैकेट को डेनिम्स या फॉर्मल ट्राउजर के साथ टीमअप करें।

लग्जरी ब्रांड 'वी रेनेसांस' के सह-संस्थापक विपुल अमर ने जैकेट को स्टाइलिश तरीके से पेयर करने के लिए कुछ टिप्स दिए हैं

-काली बाइकर जैकेट को डेनिम्स और सादी टीशर्ट के साथ पहनें। इसके साथ अपने राइडिंग ग्लोव्ज पहनें और आप सड़क पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं।

- लंबा ट्रेंच कोट फॉर्मल सूट और बो-टाई के साथ बेहतरीन लगता है।

- अपनी डबल-ब्रेस्ट लेदर जैकेट को फॉर्मल ट्राउजर और टाई के साथ पहनें।

- अपने लेदर जैकेट को चीनोज और लोफर्स के साथ भी पहन सकते हैं। इस शानदार लुक में इजाफा करने के लिए इसके साथ स्कार्फ ले सकते हैं।

- अगर आपकी लेदर जैकेट में फर है तो इसे ज्यादा स्टाइल न करें और इसे काली टीशर्ट और डेनिम के साथ टीमअप करें।
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Winter Fashion, Winter Jackets, Wardrobe In Winters
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com