Home Remedies : अगर आप एक्ने और पिंपल्स (Pimples) से परेशान हैं और चेहरे पर पिंपल्स के दाग धब्बों के निशान हैं तो ये खबर आपके बहुत काम आ सकती है. दरअसल पिंपल्स एक ऐसी समस्या है जो किसी भी स्किन टाइप या फिर उम्र के लोगों को परेशान कर सकती है. खासतौर पर गर्मी के मौसम में पिंपल्स कभी भी आ सकते हैं. ऐसे में पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार रिजल्ट उल्टा ही मिलता है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ बेहद आसान और प्रभावी घरेलू नुस्खे जिनकी मदद से रातों-रात आप पिंपल्स (Pimples) की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
पिंपल्स से छुटकारा पाने की इफेक्टिव होम रेमेडीज | Try These Home Remedies For Pimples Marks
टी ट्री ऑयल | tea tree oilकई अध्ययन बताते हैं कि टी ट्री ऑयल किस तरह पिंपल्स को कंट्रोल और शांत करने में मदद करता है. इस एसेंशियल ऑयल में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं जो प्रभावी रूप से सूजन को कम करती हैं. हालांकि, इसके कंसंट्रेटेड नेचर के कारण, इसे स्किन पर डायरेक्टली अप्लाई करने की सलाह नहीं दी जाती. टी ट्री ऑयल की 1 बूंद को किसी भी स्किन पर अप्लाई करने वाले तेल में मिलाएं. अब एक कॉटन बॉल लें और इस मिश्रण को पिंपल्स पर लगाएं.
शहद का ऐसे करें इस्तेमाल | Apply Honeyशहद में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है जो पिंपल से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकती हैं. इसके लिए आपको रात के वक्त पर पिंपल्स वाले एरिया में शहद लगाना होगा और सुबह उठकर उसे धो लें. इससे आपको जल्द पिंपल्स में आराम मिलेगा.

ग्रीन टी जितना पीने में फायदेमंद है, उतना ही ये पिंपल्स में भी आराम दिलाने में मदद कर सकती है. अगर आपको पिंपल्स की परेशानी है तो ग्रीन टी आपको इस समस्या से राहत दिलाने में मदद करेगी. इसके लिए आपको ग्रीन टी का एक बैग बनाएं और उसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें. जब ग्रीन टी बैग ठंडा हो जाए तो उसे पिंपल्स पर रखें. रात को सोते वक्त इस उपाय को अपनाएं और रात भर के लिए रहने दें. दरअसल ग्रीन टी में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती है जो स्वेलिंग और रेडनेस को कम करने में मदद करती है.

पिंपल की समस्या को आप बर्फ की मदद लेकर हल कर सकते हैं. इसके लिए एक आइस क्यूब को पतले से कपड़े में अच्छे से लपेट लें और पिंपल्स पर लगाएं. बस को 20 सेकंड से ज्यादा समय तक स्किन पर ना रखें. इस होम रेमेडी को आप दिन में दो बार दोहरा सकते हैं यह आपके फेस की स्वेलिंग और पिंपल्स को कम करने में आपकी मदद करेगा.
एलोवेरा जैल दिलाएगा पिंपल्स से राहत | aloe vera gelस्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं के लिए एलोवेरा एक कमाल का इनग्रेडिएंट है. एलोवेरा का इस्तेमाल करने से स्किन की ड्राइनेस दूर की जा सकती है. एलोवेरा स्किन में नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है. पिंपल्स के एफेक्टेड एरिया में एलोवेरा जेल लगाने से बहुत तेजी से आराम मिलता है. पिंपल्स वाली जगह पर एलोवेरा जेल को रात में अप्लाई करें और सुबह उठकर वॉश कर लें. कुछ ही दिनों में आपको पिंपल से काफी हद तक राहत मिल जाएगी.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

Photo Credit: iStock
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Healthy Liver: क्या है लिवर और इसमें परेशानी के लक्षण, Family History वाले लोग रखें इन बातों का ध्यान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं