Nail Polish Ke Daag Kaise Hataye: साफ-सुथरा घर भला किसे पसंद नहीं है. हम सभी को अपने घर को सजाकर रखना पसंद होता है, और इसमें एक सुंदर सा कारपेट (Carpet) चार चांद लगा देता है. लेकिन कई बार गलती से आपसे या आपके छोटे बच्चे से नेल पॉलिश की शीशी कारपेट पर गिर जाती है. ऐसे में समझ नहीं आता की ये दाग कैसे साफ करें. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है, तो फिक्र न करें. अब आपको घंटों मेहनत करने या महंगे ड्राई क्लीनर की जरूरत नहीं है. आपके किचन में मौजूद नमक (Salt) इस मुश्किल को मिनटों में हल कर सकता है. आइए जानते हैं इस हैक के बारे में.
यहां देखें पोस्ट-
नेल पॉलिश के दाग हटाने का सस्ता जुगाड़-
आपको बता दें कि नेल पॉलिश में ऐसे केमिकल्स और पिगमेंट्स होते हैं जो हवा के संपर्क में आते ही सूखने लगते हैं. अगर यह कारपेट के रेशों (fibers) के अंदर तक चला जाए, तो इसे निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है. इसलिए, सबसे पहली टिप तो यही है कि जैसे ही दाग लगे, बिना देरी किए इस हैक से साफ करें.
कैसे काम करता है नमक वाला जादुई हैक-
- नमक सिर्फ खाने का स्वाद को बढ़ाने ही नहीं बल्कि, यह एक बेहतरीन क्लीनिंग एजेंट भी है. अगर नेल पॉलिश अभी गीली है, तो यह ट्रिक किसी जादू की तरह काम करेगी.
- जैसे ही नेल पॉलिश गिरे, उसे पोंछने की कोशिश न करें, वरना वो फैल जाएगी.
- दाग के ऊपर तुरंत ढेर सारा नमक डाल दें. नमक को कंजूसी न करें, दाग को पूरी तरह ढक दें.
- कुछ मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें. नमक नेल पॉलिश की नमी और रंग को सोख लेगा.
- इसके बाद हाथ से या टूथब्रश की मदद से रगड़ कर साफ करें.
- आप देख सकते हैं कि सारी नेल पॉलिश नमक में मिक्स होकर निकल गई है.
अगर दाग सूख गया है, तो क्या करें?
- कई बार हमें दाग का पता देर से चलता है. अगर नेल पॉलिश सूख चुकी है, तो घबराएं नहीं. आप इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं-
- नेल पॉलिश रिमूवर- एक कॉटन बॉल लें, उस पर थोड़ा रिमूवर लगाएं और दाग पर डैब (Dab) करें. ध्यान रहे, रगड़ें नहीं, बस हल्के हाथों से दबाएं.
- हेयर स्प्रे- सूखे हुए दाग पर थोड़ा हेयर स्प्रे छिड़कें और फिर ठंडे पानी से भीगे कपड़े से उसे पोंछ लें.
ये भी पढ़ें- दिन-रात चला रहे हैं AC? घर में एयर कंडीशनर चलाते वक्त इन 5 बातों का रखें खास ख्याल
क्या पैरों में होने वाला दर्द हार्ट की बीमारी का संकेत है? जानिए डॉक्टर ने क्या कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं