विज्ञापन

Extra Marital Affair: जब हद से ज्‍यादा प्‍यार करने लगे पति, तो दें इन 6 बातों पर ध्‍यान, कहीं कोई तीसरा तो नहीं

Relationship Advice: अगर आपके पार्टनर का व्यवहार अचानक बदल रहा है, तो इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं. जानिए extra marital affair के संकेत और रिश्तों की सच्चाई.

Extra Marital Affair: जब हद से ज्‍यादा प्‍यार करने लगे पति, तो दें इन 6 बातों पर ध्‍यान, कहीं कोई तीसरा तो नहीं
Signs of Extra Marital Affair: पति के बदलते व्यवहार के संकेत.

How to Spot a Cheating Partner: रिश्तों में भरोसा एक कांच की तरह होता है, जो एक बार चटक जाए तो उसे जोड़ना नामुमकिन हो जाता है. शादीशुदा जिंदगी में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आज के दौर की एक कड़वी हकीकत बनती जा रही है. अक्सर पत्नियों को लगता है कि सब कुछ ठीक चल रहा है, लेकिन पति के व्यवहार में आ रहे छोटे-छोटे बदलाव कुछ और ही कहानी बयां कर रहे होते हैं. अगर आपको भी अपने पार्टनर के बर्ताव में कुछ अजीब महसूस हो रहा है, तो इन इशारों या हिंट्स को समझना आपके लिए बेहद जरूरी है.

क्या आपके पार्टनर का व्यवहार अचानक बदल रहा है?

फोन छिपाना, देर तक बाहर रहना या बेवजह गुस्सा करना… ऐसे कई छोटे बदलाव रिश्तों में बड़ा सवाल खड़ा कर सकते हैं. लेकिन हर बदलाव का मतलब अफेयर नहीं होता- इसलिए सही संकेत पहचानना जरूरी है.

आखिर क्यों बदलते हैं पति के तेवर?

अफेयर चाहे भावनात्मक हो या शारीरिक, इंसान के स्वभाव में बदलाव आना तय है. जब कोई पुरुष घर के बाहर किसी नए रिश्ते में जुड़ता है, तो उसका अपने घर और पत्नी के प्रति नजरिया बदलने लगता है. यह बदलाव रातों-रात नहीं आता, बल्कि छोटे-छोटे संकेतों के रूप में सामने आता है.

पति की इन आदतों पर रखें नजर: 

  1. हर जगह ले जाते हैं फोन :  ऐसे में फोन सबसे बड़ा राजदारबना जाता है. क्‍योंकि यही वह जर‍िया है जि‍ससे कि वे दूसरे इंसान से जुड़े हैं. अगर आपके पति अचानक अपने फोन को लेकर बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव हो गए हैं, तो यह पहला बड़ा हिंट है. फोन का पासवर्ड बदल देना, फोन को हमेशा उल्टा रखना या बाथरूम में भी फोन ले जाना इस बात का संकेत है कि वे आपसे कुछ छिपा रहे हैं. देर रात तक चैटिंग करना और आपके आने पर फोन रख देना भी इसी का हिस्सा है.
  2. दिखावे वाला प्यार या बेवजह का गुस्सा : अक्सर अफेयर में होने पर पति दो तरह का व्यवहार करते हैं. या तो वे अपनी गलती छुपाने के लिए अचानक आप पर बहुत ज्यादा प्यार लुटाने लगेंगे और महंगे तोहफे लाएंगे. या फिर वे छोटी-छोटी बातों पर आपसे झगड़ा करेंगे ताकि उन्हें घर से बाहर जाने का बहाना मिल सके. बेवजह की कमियां निकालना भी एक तरीका है ताकि वे खुद को सही साबित कर सकें.
  3. ऑफिस का काम और मीटिंग्स का बहाना : अचानक से ऑफिस में काम बढ़ जाना, देर रात तक मीटिंग्स होना या अक्सर बिजनेस ट्रिप पर जाना एक पुराना लेकिन ठोस संकेत है. अगर आपके पति घर आने के समय को लेकर बहाने बनाने लगें और पूछने पर चिढ़ जाएं, तो समझ लीजिये कि वे अपना वक्त कहीं और बिता रहे हैं. Also Read: टोल्यामोरी रिलेशनशिप का नया ट्रेंड या धोखे का नया नाम? जानिए Tolyamoori डेटिंग का खेल
  4. लुक्स और पर्सनैलिटी पर अचानक ध्यान देना : अगर आपके पति सालों तक अपनी फिटनेस या कपड़ों को लेकर लापरवाह रहे हैं और अचानक वे जिम जाने लगें, नए परफ्यूम और स्टाइलिश कपड़ों पर पैसा खर्च करने लगें, तो यह बदलाव किसी खास को इम्प्रेस करने के लिए हो सकता है.
  5. शारीरिक और भावनात्मक दूरी : जब कोई तीसरा रिश्ते में आता है, तो पति-पत्नी के बीच की नजदीकी खत्म होने लगती है. अगर आपके पति आपसे बात करना कम कर दें, आपकी बातों में दिलचस्पी न लें और फिजिकल करीब आने से बचने लगें, तो यह एक बहुत बड़ा रेड फ्लैग है.
  6. बहुत ज्‍यादा प्‍यार द‍िखाना : कई बार जब साथ को दूसरी जगह से प्‍यार और साथ म‍िलने लगता हैै,तो वह झगड़ालू होने के उलट शांत भी हो सकता है. या यूं कह लें‍ कि आपको उनके व्‍यवहार पर शक न हो इसके ल‍िए वह ज्‍यादा प्‍यार और केयर द‍िखाने लगता है. तो अगर वे ब‍िना किसी खास वजह के अचानक से ज्‍यादा प्‍यार द‍िखा रहे हैं, तो भी आप उन पर शक कर सकती हैं.  

यह भी पढ़ें: करियर में सफल कैसे हों, कर‍ियर चुनने से पहले जान लें सफलता के ये मूल मंत्र : गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

Latest and Breaking News on NDTV

यहां हमने आपको ऐसी बहुत सी वजहें दी जो आपको उन पर शक करने के लि‍ए पर्याप्‍त लग सकती हैं. लेकिन अपने र‍िश्‍ते को एक लेख तक सीम‍ित न रखें. अपने व‍िवेक का इस्‍तेमाल करें और हालात को समझें. उनसे लड़ना शुरू न कर दें. यहां हम बता रहे हैं कि अगर आपको उन पर शक हो रहा है तो आपको क्‍या करना चा‍ह‍िए- 

क्या करें जब मिले ऐसे संकेत?

  • इन संकेतों का मतलब यह नहीं कि आप तुरंत झगड़ा शुरू कर दें.
  • सबसे पहले सबूत इकट्ठा करें और शांति से उनसे बात करने की कोशिश करें.
  • कई बार गलतफहमी भी रिश्तों को खराब कर देती है, इसलिए सच जाने बिना कोई बड़ा कदम न उठाएं.
  • अगर शक यकीन में बदल जाए, तो प्रोफेशनल काउंसलर या परिवार के बड़ों की मदद लेना सही रहता है.

कुल म‍िलकार 

रिश्ता कोई भी हो, पारदर्शिता सबसे जरूरी है. अगर आपको अपने पति के व्यवहार में ऊपर बताए गए हिंट्स मिल रहे हैं, तो अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें. सचेत रहना और सही समय पर बात करना ही आपके भविष्य के लिए बेहतर होगा.

FAQs-

Q1. Extra marital affair के शुरुआती संकेत क्या होते हैं?

अचानक व्यवहार में बदलाव, secrecy और communication कम होना इसके संकेत हो सकते हैं.

Q2. क्या फोन छिपाना cheating का संकेत है?

कई मामलों में यह secrecy का संकेत हो सकता है, लेकिन हर बार ऐसा जरूरी नहीं है.

Q3. क्या ज्यादा प्यार दिखाना भी संकेत हो सकता है?

कभी-कभी guilt छुपाने के लिए अचानक ज्यादा attention दिख सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com