विज्ञापन

आंधी-तूफान और बिजली गिरने के दौरान क्या करें? ये 4 गलतियां जानलेवा हो सकती हैं

Bijli Se Bachne Ke Tips: बिजली गिरना एक नेचुरल लेकिन बेहद खतरनाक घटना है जो कुछ ही सेकंड में जान और माल का बड़ा नुकसान कर सकती है. यहां जानें इस समय पर क्या नहीं करना चाहिए?

आंधी-तूफान और बिजली गिरने के दौरान क्या करें? ये 4 गलतियां जानलेवा हो सकती हैं
बारिश में बिजली गिरने से कैसे बचें?

Bijli Se Bachne Ke Tips: गर्मियों के दिनों में भी कई बार तेज हवाएं, तूफान और बारिश देखने को मिल जाती है. भले ही मौसम कुछ मिनटों के लिए बदले, लेकिन इन कुछ मिनटों के लिए भी सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है और ऐसा इसलिए अगर सावधानी नहीं दिखाई गई, तो ये घटना बड़े हादसों का कारण बन सकती है. आइए जानते हैं बिजली गिरने पर क्या नहीं करना चाहिए?

Latest and Breaking News on NDTV

बिजली गिरने पर कौन सी चीजें ध्यान में रखनी चाहिए?

पेड़ों के पास न जाएं

बिजली अक्सर ऊंची चीजों पर गिरती है और पेड़ ऊंचे होने की वजह से सबसे पहले बिजली का निशाना बनते हैं. ऐसे में अगर आप इस मौसम में पेड़ के पास खड़े होते हैं, तो बिजली आप पर या आपके आसपास जमीन पर गिर सकती है.

खुले मैदान या छत पर खड़े न रहें

आंधी के समय बिजली गिरने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप खुले मैदान, पार्क, खेत या अपनी छत पर खड़े हैं, तो आप पर बिजली गिरने का खतरा बढ़ सकता है.

कार या बाइक चलाने की गलती न करें

कई लोगों को ऐसा लहट है कि थोड़ी सी हवा में कार या बाइक चलाना ठीक है, लेकिन तेज तूफान में ड्राइविंग करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इसीलिए आंधी शुरू होते ही कार या बाइक साइड में रोक देना फायदेमंद माना जा सकता है.

मोबाइल चार्जिंग पर न लगाएं

आंधी के दौरान बिजली का वोल्टेज अचानक बढ़ सकता है, जिससे मोबाइल, लैपटॉप, टीवी और चार्जर जैसी चीजें खराब हो सकती हैं. इसलिए बिजली गिरने के समय इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज पर न रखें और प्लग निकाल दें.

इसे भी पढ़ें: क्या रात में 'दाल' खाना सेहत के लिए भारी है? जानें आयुर्वेद का सच

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bijli Girne Par Kya Na Kare, Bijli Girne Se Kaise Bache, Thunderstorm Delhi Safety Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com