विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2018

शिल्पा शेट्टी ने दिया पति को चैलेंज, कहा - ये करके दिखलाओ

शिल्पा शेट्टी और उनके पति ने दुबई में न्यू ईयर की छुट्टियां मनाईं. इस वेकेशन की सभी तस्वीरों को उन्होंने शेयर भी किया.

शिल्पा शेट्टी ने दिया पति को चैलेंज, कहा - ये करके दिखलाओ
शिल्पा शेट्टी के पति को 'गर्लफ्रेंड' ने दिया चैलेंज, कहा - ये करके दिखलाओ
  • दुबई में मनाई न्यू ईयर की छुट्टियां
  • शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शेयर की तस्वीरें
  • राज कुंद्रा ने किया मज़ेदार पोस्ट
नई दिल्ली: शिल्पा शेट्टी ने अपने पूरे परिवार के साथ दुबई में न्यू ईयर की छुट्टियां मनाईं. शिल्पा ने अपनी इन छुट्टियों की कई फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर भी की. ठीक इसी तरह उनके पति राज कुंद्रा ने भी इस वेकेशन की सभी तस्वीरें डाली. लेकिन इन पोस्ट में सबसे मज़ेदार उनकी हाल ही की एक तस्वीर है, जिसमें उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से 10 किलो वज़न कम करने का वादा किया है. 

Photos: एक ही पोज़ में नज़र आते हैं विराट-अनुष्का, ये रहा सबूत

जी हां, इस पोस्ट में राज कुंद्रा ने लिखा कि 'मैंने अपनी गर्लफ्रेंड से 60 दिनों में 10 किलो वजन कम करने का वादा किया है. जिसे मैं शिल्पा शेट्टी के वेट लॉस चैलेंज (डाइट) अपनाकर पूरा करूंगा. मैं इस वज़न से छुटकारा पाना चाहता हूं. मेरी इन-हाउस फिटनेस गुरु को शुक्रिया!'
 
instagram

शाहरुख की बेटी सुहाना ने पहना लाखों का लहंगा, इतने में खरीद सकते हैं एक कार

इस पोस्ट में उन्होंने आगे अपना वज़न भी बताया कि वो फिलहाल 97.3 किलो के हैं. 

OMG! मलाइका की इस बेल्ट की कीमत में आ सकता है iPhone

आपको बता दें कि राज कुंद्रा पत्नी शिल्पा शेट्टी को ही 'गर्लफ्रेंड' कहकर बुलाते हैं और 60 दिनों में 10 किलो कम होने का प्रॉमिस वो उन्हीं से कर रहे हैं. 

देखें वीडियो - शिल्पा की शादी
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Weight Loss Challenge, Shilpa Shetty Challenge To Her Husband, Shilpa Shetty Weight Loss Challenge, Shilpa Shetty Fitness Workout
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com