ये हैं दुनिया के अमेजिंग डेजर्ट, अगर आपको पसंद हैं रेगिस्तान की सैर तो इन्हें अपनी ट्रैवल विशलिस्ट में जरूर कर लें शामिल

अगर आपके लिए भी ट्रैवल पैशेन है तो हमारे पास आपके लिए दुनिया के कुछ अविश्वसनीय रेगिस्तानों (Amazing Deserts) की लिस्ट है जिन्हें आप अपनी ट्रैवेल विशलिस्ट में जरूर शामिल कर लेंगे.

ये हैं दुनिया के अमेजिंग डेजर्ट, अगर आपको पसंद हैं रेगिस्तान की सैर तो इन्हें अपनी ट्रैवल विशलिस्ट में जरूर कर लें शामिल

अफ़्रीका का सहारा रेगिस्तान दुनिया के सबसे लोकप्रिय रेगिस्तानों में से एक है.

Amazing Deserts Of The World: बहुत से लोगों के लिए घूमना (Travel ) किसी पैशन से कम नहीं होता है. उन्हें अलग अलग तरह के लैंड स्केप आकर्षित करते हैं. हरी भरी वादियों से लेकर पहाड़ और झरने ही नहीं विशाल फैले रेगिस्तान (Deserts) भी उनको बुलाते हैं. अगर आपके लिए भी ट्रैवल पैशन है तो हमारे पास आपके लिए दुनिया के कुछ अविश्वसनीय रेगिस्तानों (Amazing Deserts) की लिस्ट है जिन्हें आप अपनी ट्रैवल विशलिस्ट में जरूर शामिल कर लेंगे. 

दक्षिण अमेरिका का अटाकामा रेगिस्तान  (Atacama Desert in South America)

दक्षिण अमेरिका के चिली और पेरू देशों में प्रशांत महसागर के तट पर फैले अटाकामा रेगिस्तान को 'पृथ्वी पर सबसे शुष्क स्थान' के रूप में जाना जाता है. यदि रिकॉर्ड पर विश्वास किया जाए, तो इस रेगिस्तान के कुछ हिस्सों में कभी भी बारिश की एक बूंद भी नहीं पड़ी है. हालांकि यहां लाखों लोग रहते हैं. अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण अटाकामा अन्य रेगिस्तानों की तुलना में अधिक ठंडा है.

अफ़्रीका का सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert in Africa)

अफ़्रीका का सहारा रेगिस्तान दुनिया के सबसे लोकप्रिय रेगिस्तानों में से एक है. ये रेगिस्तान उत्तरी अफ्रीका के अधिकांश हिस्से पर फैला है और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेगिस्तान है. इस रेगिस्तान में टीले चट्टानी क्षेत्र, बंजर भूमि और चट्टानी पठार हैं. सहारा लोमड़ियों समेत कई प्रजातियों और वनस्पतियों का घर है.

अंटार्कटिका का रेगिस्तान (Antarctica Desert in  Antarctica)

अंटार्कटिका का रेगिस्तान ठंडा रेगिस्तान है. अंधेरा, ठंड, बर्फ और बहुत कम वर्षा अंटार्कटिका को रेगिस्तान की श्रेणी में लाती है. काई और शैवाल के अलावा यहां कुछ नहीं उगता है. यहां सिर्फ व्हेल, पेंगुइन और सील रहती हैं.

स्पेन का टेबरनास रेगिस्तान (Tabernas Desert in Spain)

स्पेन के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित टेबरनास रेगिस्तान यूरोप का एकमात्र रेगिस्तान है. यहां कई फिल्मों की शूटिंग हुई है. टेबरनास तरह तरह के रेप्टाइल और बर्ड्स का घर है.

 ऑस्ट्रेलिया का पिनाकल्स रेगिस्तान (Pinnacles Desert in Australia)

ऑस्ट्रेलिया में स्थित पिनाकल्स रेगिस्तान प्रकृति द्वारा निर्मित आर्ट से सजा है. यह नाम्बर्ग नेशनल पार्क में स्थित है और जंगली इमू और गलाह जैसे जंगली जानवरों का घर है. पिनाकल्स रेगिस्तान के आस-पास सफेद रेतीला समुद्र तट है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com