Cheapest Home Decor Market: क्या आप भी घर का समान खरीदने के लिए बड़ी-बड़ी दुकानें या मॉल में जाते हैं? अगर हां, तो आज से बदल लें अपनी ये आदत क्योंकि इस स्टोरी में हम आपके साथ भारत की सस्ती और अच्छी 3 ऐसी मार्केट के बारे में बताने वाले हैं, जो कम पैसे में आपके घर को एकदम महल जैसा लुक देने में मददगार साबित हो सकती हैं. अब अच्छा समान खरीदने के लिए न तो ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे और न ही ज्यादा मेहनत करनी होगी. चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो 3 फेमस बाजार.

सबसे सस्ता घर का सामान कहां से खरीदें
दिल्ली का सदर बाजार:
अगर आप वॉल हैंगिंग, 3D सीनरी, पौधे या गमले, गिफ्ट आइटम, क्रॉकरी, नकली फूल या लाइटिंग खरीदना चाहते हैं, लेकिन किफायती दामों में, तो यह बाजार आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. बात दें यह पूरी दिल्ली में सबसे बड़ा होलसेल मार्केट है. यहां दुकानों में थोक रेट मिलता है, इसलिए रिटेल भी सस्ता पड़ता है.
सदर मार्केट कब बंद रहता है?
रविवार को ये मार्केट बंद रहती है.
सदर मार्केट कब खुलती है?
सोमवार से शनिवार दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक
सबसे पास मेट्रो स्टेशन कौन सा है?
अगर आप यहां जानें का सोच रहे हैं, तो जान लें सबसे पास तीस हजारी मेट्रो स्टेशन पड़ेगा, जो रेड लाइन पर है.
मुंबई का क्रॉफर्ड मार्केट
क्रॉफर्ड मार्केट मुंबई का सबसे पुराना और फेमस मार्केट है. यहां होम डेकोर, आर्टिफ़िशियल प्लांट्स, शोपीस, फेयरी लाइट्स, किचन आइटम्स सब सस्ते मिलते हैं. इतना ही नहीं, यहां इम्पोर्टेड सामान भी कम दाम में मिलता है. अगर आप मुंबई में रहते हैं, तो एक बार इस मार्केट में जरूर जाएं.
क्रॉफर्ड मार्केट कब बंद रहता है?
रविवार को ये मार्केट बंद रहती है.
क्रॉफर्ड मार्केट कब खुलती है?
सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक.
सबसे पास मेट्रो स्टेशन कौन सा है?
कालबादेवी मेट्रो स्टेशन.
बेंगलुरु का चिकपेट मार्केट
चिकपेट मार्केट बेंगलुरु का सबसे पुराना थोक मार्केट है. यहां होम डेकोर, लाइटिंग, गिफ्ट आइटम, आर्टवर्क, फैब्रिक और घर की सजावट की चीजें काफी सस्ते दामों में मिल जाती हैं.
चिकपेट मार्केट कब बंद रहता है?
रविवार को ये मार्केट बंद रहती है.
चिकपेट मार्केट कब खुलती है?
सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक.
सबसे पास मेट्रो स्टेशन कौन सा है?
चिकपेट मेट्रो स्टेशन.
इसे भी पढ़ें: सॉफ्ट रोटी कैसे बनाएं? घंटों तक मक्खन जैसी नरम रहेंगी रोटियां, अगर एक बार अपना ली ये देसी ट्रिक!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं