Karva Chauth 2019 or Karwa Chauth 2019: आज देशभर में धूमधाम से करवा चौथ (Karwa Chauth) मनाया जा रहा है. जिन महिलाओं ने आज करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Vrat) रखा है उन्होंने सूर्योदय से पहले सरगी खाकर व्रत की शुरुआत की. अब वे चांद निकलने तक दिन भर भूखी-प्यासी रहकर पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी. मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से पति की आयु लंबी होती है. करवा चौथ के मौके पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं. इसी सोलह श्रृंगार का एक जरूरी हिस्सा हाथ और पैरों पर मेहंदी रचाना भी है. लेकिन मार्केट में भीड़ इतनी है कि झटपट मेहंदी (Quick Mehndi Design) लगवाना मुश्किल है. इसलिए हम आपको यहां ऐसे खूबूसरत मेहंदी डिज़ाइन (Karwa Chauth Mehndi) के बारे में बता रहे हैं, जो आसानी से घर पर ही बन जाएंगे. इसी के साथ मेहंदी रचाने के टिप्स भी यहां दिए जा रहे हैं. इतना ही नहीं यहां टिकटॉक (Tiktok) पर वायरल हो रहीं मेहंदी डिज़ाइन के वीडियो भी हैं.
Mehndi Design Video: करवा चौथ के लिए सबसे खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन, वीडियो देख चुटकियों में बनाएं यूं
मेहंदी रचाने के आसान टिप्स : (Mehndi Darkening Tips)
1. मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छे से धोएं और फिर इन पर सिट्रोनेला ऑयल (मेहंदी का तेल) लगा लें.
2. मेहंदी लगाने के बाद जब मेहंदी हल्की सूख जाए तो तवे पर कुछ लौंग डालकर, उसके धुएं से मेहंदी सुखाएं. इससे मेहंदी ज्यादा रचती है.
3. मेहंदी को हाथों से खुद ही झड़ने दें, जब तक वह अच्छे ना सूख जाए इसे हटाएं नहीं.
4. मेहंदी जब हाथों से निकल जाए तो चूने में हल्का पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और हाथों पर रगड़ लें.
5. चूना लगाने के बाद हाथों की सरसों की तेल से मालिश करें और अपने हाथों को गर्म जगह पर ही रखें.
6. मेहंदी अच्छी रचाने के लिए हाथों को 6 से 8 घंटे तक पानी से दूर रखें.
करवा चौथ की और भी खबरें पढ़ें यहां...
Karva Chauth 2019: करवा चौथ के लिए जरूरी सामानों की List, व्रत से पहले कर लें चेक
करवा चौथ के लिए 8 लुक्स, इस साल ऐसे हों तैयार
Karwa Chauth 2019: जानिए करवा चौथ की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और सरगी का महत्व
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
करवाचौथ के लिए खास मेहंदी डिज़ाइन्स (Karwa Chauth Mehndi Designs)
करवा चौथ की और भी खबरें पढ़ें यहां...
Karva Chauth 2019: करवा चौथ के लिए जरूरी सामानों की List, व्रत से पहले कर लें चेक
करवा चौथ के लिए 8 लुक्स, इस साल ऐसे हों तैयार
Karwa Chauth 2019: जानिए करवा चौथ की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और सरगी का महत्व
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं