विज्ञापन

मेकअप हटाने के लिए क्या करें? बिना किसी रिमूवर के घर पर मेकअप हटाने के 3 आसान तरीके

मेकअप हटाने के लिए अक्सर महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आप बिना किसी रिमूवर के घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी आसानी से मेकअप रिमूव कर सकते हैं. यहां जानिए घर पर मेकअप हटाने के 3 आसान तरीके.

मेकअप हटाने के लिए क्या करें? बिना किसी रिमूवर के घर पर मेकअप हटाने के 3 आसान तरीके
मेकअप कैसे हटाएं?
file photo

मेकअप आपकी खूबसूरती जरूर बढ़ाता है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से हटाया न जाए तो ये स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है. कई बार लोग मेकअप तो अच्छे से कर लेते हैं, लेकिन दिन के अंत में उसे पूरी तरह साफ नहीं करते. इसकी वजह से मेकअप के कण स्किन के रोमछिद्रों में जमा हो जाते हैं, जिससे पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और अन्य स्किन समस्याएं हो सकती हैं. हालांकि, मेकअप हटाने के लिए अक्सर महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आप बिना किसी रिमूवर के घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी आसानी से मेकअप रिमूव कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं घर पर मेकअप हटाने के 3 आसान तरीके.

मेकअप हटाने के लिए क्या करें?

यूट्यूब पर @NEEMA'S CORNER नाम के चैनल पर वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें बिना किसी रिमूवर के घर पर मेकअप हटाने के तरीके बताए हैं. इस वीडियो में बताया गया कि मेकअप हटाने के लिए नारियल तेल, बॉडी लॉशन और एलोवेरा जेल आपकी मदद करेगा.

बेबी ऑयल या नारियल तेल

मेकअप हटाने के लिए बेबी ऑयल एक अच्छा ऑप्शन है. अगर, बेबी ऑयल आपके पास नहीं है, तो नारियल तेल का भी इस्तेमाल भी किया जा सकता है. एक कॉटन पैड या वाइप पर थोड़ा सा तेल लें और पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं. इससे फाउंडेशन, काजल, लिपस्टिक और अन्य मेकअप आसानी से निकल जाता है. इसके साथ ही स्किन को नमी भी मिलती है. इसके बाद फेस फॉश कर सकते हैं.

बॉडी लोशन

अगर, आपके पास मेकअप रिमूवर नहीं है तो बॉडी लोशन भी काम आ सकता है. थोड़ा सा लोशन कॉटन या वाइप पर लेकर चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे साफ करें. इससे मेकअप आसानी से हट जाता है. लोशन त्वचा को ड्राई होने से भी बचाता है.

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल सिर्फ स्किन को ठंडक ही नहीं देता, बल्कि मेकअप हटाने में भी मदद करता है. चेहरे पर थोड़ा सा एलोवेरा जेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर कॉटन से साफ कर लें. इससे मेकअप निकलने के साथ स्किन को पोषण भी मिलता है.

मेकअप हटाने के बाद क्या करें?

मेकअप रिमूव करने के बाद चेहरे को किसी अच्छे फेस वॉश से जरूर धोएं. इसके बाद एक साफ कॉटन या वाइप से त्वचा को पोंछ लें. इससे चेहरे पर बची हुई गंदगी भी साफ हो जाएगी और पिंपल्स होने की खतरा भी कम हो जाएगा है.

यह भी पढ़ें:- पीले पड़ चुके तकियों को साफ कैसे करें? तकिए की बदबू और दाग दूर करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- झाइयां कैसे दूर करें? पिगमेंटेशन खत्म करने के लिए 3 आसान घरेलू उपाय, एक्सपर्ट से जानिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Remove Makeup, Makeup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com