विज्ञापन

प्रोटेस्ट और स्ट्रेस के माहौल में बच्चे हो रहे हैं फ्रस्ट्रेट? माता-पिता के ये 3 कदम देंगे इमोशनल सपोर्ट

प्रोटेस्ट और तनाव के माहौल में बच्चे फ्रस्ट्रेट हो रहे हैं, तो माता-पिता उनसे खुलकर बातचीत करते हैं. ऐसे में माता-पिता की छोटी-छोटी कोशिशें बच्चों को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं.

प्रोटेस्ट और स्ट्रेस के माहौल में बच्चे हो रहे हैं फ्रस्ट्रेट? माता-पिता के ये 3 कदम देंगे इमोशनल सपोर्ट
पेरेंटिंग टिप्स
file photo

आजकल बच्चे केवल पढ़ाई या दोस्तों की वजह से ही तनाव में नहीं आ रहे हैं, बल्कि आसपास का माहौल भी उनकी भावनाओं को प्रभावित कर रहा है. जब बच्चे टीवी, सोशल मीडिया या अपने आसपास विरोध-प्रदर्शन, बहस और तनावपूर्ण घटनाएं देखते हैं, तो उनके मन में डर, असुरक्षा और फ्रस्ट्रेशन पैदा हो सकती है. ऐसे समय में माता-पिता की छोटी-छोटी कोशिशें बच्चों को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं. अगर, आपके बच्चे प्रोटेस्ट और तनाव के माहौल में बच्चे फ्रस्ट्रेट हो रहे हैं, तो आप माता-पिता के ये 3 कदम उन्हें इमोशनल सपोर्ट दे सकते हैं.

खुलकर बात करें

कई बार बच्चे अपनी चिंता या डर को शब्दों में नहीं बता पाते. ऐसे में माता-पिता को उनके व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए. अगर बच्चा चिड़चिड़ा हो रहा है, बार-बार किसी बात को लेकर परेशान या उदास दिख रहा है, तो उसके साथ बैठकर खुलकर बात करें. बच्चे को भरोसा दिलाएं कि वह सुरक्षित है और उसकी भावनाओं को समझा जा रहा है. बच्चों को यह महसूस कराना बहुत जरूरी है कि घर उनके लिए सबसे सुरक्षित जगह है.

स्क्रीन टाइम और न्यूज एक्सपोजर पर कंट्रोल रखें

लगातार न्यूज अपडेट, वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट बच्चों के मन में तनाव बढ़ा सकते हैं. कई बार वे ऐसी जानकारियां भी देख लेते हैं जिन्हें समझ पाना उनके लिए मुश्किल होता है. इसलिए माता-पिता को बच्चों के स्क्रीन टाइम पर नजर रखनी चाहिए और उम्र के अनुसार ही कंटेंट देखने देना चाहिए. जरूरत पड़ने पर न्यूज देखने का समय सीमित करें और घटनाओं को बच्चों की समझ के अनुसार उन्हें आसान भाषा में समझाएं.

डेली रूटीन को बनाए रखें

प्रोटेस्ट और तनाव के माहौल के बीच डेली रूटीन को सामान्य बनाए रखना बहुत जरूरी है. समय पर खाना, पढ़ाई, खेलकूद और पर्याप्त नींद उन्हें मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करती है. नियमित रूटीन बच्चों को स्थिरता और सुरक्षा का एहसास देता है, जिससे उनका तनाव कम हो सकता है.

यह भी पढ़ें:- आपके चेहरे पर कौन सी ज्वेलरी लगेगी सबसे सुंदर? Face Shape के अनुसार ऐसे करें सिलेक्शन, निखर जाएगा पूरा लुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com