Karwa Chauth 2017:घर पर बने फेस पैक लाएंगे चेहरे पर निखार
नयी दिल्ली:
केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट को छोड़ आप टॉक्सिन मुक्त ताजे फलों से अपनी स्किन में निखार ला सकती हैं. कई तरह के मौसमी फलों से बने विभिन्न प्रकार के फेस पैक आपकी त्वचा पर प्रभावी असर करते हैं.
एल्पस सौंदर्य समूह की संस्थापक व निदेशक भारती तनेजा ने असानी से बनाए जा सकने वाले कुछ पैक के बारे में सुझाव दिए हैं:
* अगर आपकी स्किन ड्राई है तो केला आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. यह त्वचा को पेषित कर मुलायम बनाता है.
* तैलीय त्वचा के लिए संतरे के दो चम्मच रस में एक चम्मच चंदन पाउडर और एक चम्मच कैलेमिन पाउडर मिला कर चेहरे पर लगाएं. यह चमक लाने के साथ ही दाग-धब्बे दूर कर रंग भी साफ करता है.
* त्वचा पर तुरंत चमक लाने के लिए एक ताजे सेब को पीस कर उसमें कच्चा दूध, दूध पाउडर, मुलतानी मिट्टी पाउडर को अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद इसे पानी से धो ले. यह त्वचा को मुलायम बनाने के साथ ही पीएच बैंलेंस भी बनाए रखता है.
* सामान्य त्वचा के लिए स्ट्रॉबेरी के गूदे को पुदीने के पत्ते के साथ पीसकर इसमें कैओलीन पाउडर और शहद की कुछ बूंदें मिलाकर इसके पतले परत को चेहर पर लगाएं. सूखने के बाद इसे धो लें. यह त्वचा का रंग साफ करने के साथ ही उसमें कसाव भी लाता है.
* संवेदनशील त्वचा के लिए एक चम्मच नारियल पानी में दो चम्मच कैलेमिन पाउडर और आधी छटांक के लगभग एलोवेरा जेल मिलाकर इसे पांच से सात मिनट तक लगा रहने दें, फिर धो लें. एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह त्वचा में चमक लाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Skin Care, Skin Care In Winter, Skin Care Tips, Skinc Are Tips In Hindi, Skin Care For Karwa Chauth, Karwa Chauth, करवाचौथ, Karwa Chauth 2017, Karwa Chauth Celebration, Karwa Chauth Moon, Karwa Chauth Pooja