विज्ञापन

न नाराजगी, न लड़ाई... फिर भी दोस्ती से आगे निकल चुके हैं आप, ये 3 इशारे जो बताते हैं कि आपने दूरी बना ली

कई पुराने दोस्त ऐसे होते हैं, जिनसे साथ दिनभर समय बताते थे, लेकिन समय के साथ बिना किसी लड़ाई-झगड़े के बाद भी दूरी कैसे बढ़ जाती है. यहां जानिए ऐसे 3 इशारे जो आपको बताते हैं कि आप दोस्ती से आगे निकल गए हैं.

न नाराजगी, न लड़ाई... फिर भी दोस्ती से आगे निकल चुके हैं आप, ये 3 इशारे जो बताते हैं कि आपने दूरी बना ली
रिलेशनशिप टिप्स
file photo

दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो हर मोड़ पर आपका साथ देती है. दोस्ती में छोटे-मोटे झगड़े होते रहते हैं. इसके बाद भी दोस्ती कम नहीं होती. अक्सर किसी के साथ दोस्ती टूटती है तो उसके पीछे बड़ा झगड़ा होता है, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता. कई बार न कोई धोखा होता है, न कोई कड़वी बात और न ही ऐसा कोई पल आता है जब आपके मन में ये सवाल आता है कि अब दोस्ती नहीं रखनी. दरअसल, समय के साथ लोग बदलते हैं, उनकी जरूरतें बदलती हैं और कुछ लोगों से दूरी भी बढ़ जाती है और फिर रिश्ते पहले जैसे नहीं रहते. यहां जानिए ऐसे 3 इशारे जो आपको बताते हैं कि आप दोस्ती से आगे निकल गए हैं.

ज्यादा बात करने का मन नहीं करे

हर किसी की लाइफ में एक दोस्त ऐसा जरूर होता है, जिससे हर छोटी-बड़ी बात करने का मन करता था, लेकिन समय के साथ स्थिति बदलती है और समय के साथ चीजें शेयर करने का मन नहीं करता. हालांकि, ऐसा नहीं है कि आप उस दोस्त  भूल गए हैं. बस समय के साथ आपकी जिंदगी और प्राथमिकताएं बदल जाती हैं.

पुराने जैसा ही व्यवहार

कई दोस्त बहुत पुराने होते हैं, जो बड़े होने तक भी आपको पहले जैसा ही समझते हैं. पहले आपकी सोच अलग थी और आपकी पसंद-नापसंद भी अलग थी, लेकिन समय के साथ सोच बदलती है और नजरिया भी बदल जाता है. ऐसे में परेशानी तब होती है जब वे आपको आज भी वैसा ही समझते हैं जैसे पहले थे और उसी तरह व्यवहार करने की उम्मीद करते हैं.

यह भी पढ़ें:- कभी प्यार, कभी तकरार? लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के 5 आसान तरीके

मिलने का प्लान कैंसिल करने मन करे

जब आप किसी दोस्त को पुराने समय से जानते हैं और उससे मिलने का प्लान बनाते हैं, लेकिन जैसे-जैसे मिलने का समय करीब आने लगता है और आप उसे कैंसिल करने की सोचने लगे. कई बार हम पुराने दोस्तों से मिलकर खुश होते हैं और कई बार पुराने दोस्तों से मिलना चाहते हैं, लेकिन काम और अन्य जिम्मेदारियों के चालते मिलना मुश्किल हो जाता है. 

यह भी पढ़ें:- बालों में तेल कब लगाएं? धोने से पहले या बाद, जानें बालों की केयर कैसे करें 

यह भी पढ़ें:- दिन की शुरुआत के सिर्फ 5 मिनट बदल सकते हैं आपकी सोच, बीके शिवानी ने बताया पावरफुल माइंड का आसान मंत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Friendship, Friendship Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com