Benefits Of Neem For Health : गर्मी के दिनों में अक्सर लोगों को हाइपर एसिडिटी, शरीर में जलन, त्वचा पर चकत्ते यानी रैशेज और फोड़े-फुंसी की समस्या होती है. साथ ही हीट स्ट्रोक (Heat stroke) का खतरा भी बना रहता है. इस मौसम में पित्त (pitta ) की समस्या भी अक्सर लोगों को होती है. आप भी इस तरह की समस्याओं का सामना करते हैं तो आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर डॉ मिहिर खत्री (Dr Mihir Khatri) इसके लिए बेहद आसान समाधान लेकर आए हैं. डॉ खत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर कर बेहद कारगर नुस्खा बताया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
डॉ मिहिर खत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर करते हुए बताया कि जिन लोगों को गर्मी के दिनों में हाइपर एसिडिटी, शरीर में जलन, त्वचा पर चकत्ते यानी रैशेज फोड़े-फुंसी और पित्त की समस्या रहती हैं, उन्हें चैत्र मास में ये प्रयोग करना चाहिए. डॉ खत्री ने नीम के अहमियत को बताते हुए, इसके इस्तेमाल के तरीके के बारे में भी बताया.
ब्लड प्यूरीफायर पित्त शमन प्रयोग
डॉ खत्री ने बताया कि नीम के पेड़ पर इस समय ताजी पत्तियां और फूल आ रहे हैं. ब्लड प्यूरीफायर पित्त शमन प्रयोग के लिए सुबह के वक्त नीम के ताजे फूल या पत्तियों का 5-10 मि.ली रस का सेवन करें और इसके आधे घंटे तक कुछ भी न लें.
नीम के फायदे
- नीम के पत्तियों के गुण एंटीसेप्टिक, रोगाणुरोधी, हीलिंग, कूलिंग, एंटी इचिंग है.
- कड़वे स्वाद के कारण यह अति अम्लपित्त, कृमि का नाश करने वाला, लिवर की क्रिया को सुधारने वाला, ब्लड को प्यूरिफाई करने वाला होता है.
- ये मलेरिया से भी बचाता है.
- नए पत्ते और फूल नेत्र विकारों के लिए भी अच्छे होते हैं.
इस तरह करें इस्तेमाल
पीने के लिए
फूल और पानी मिलाकर रस बना लें या ताजी 5-7 नई पत्तियों का रस 5-10 मिली बना लें, थोड़ा पानी मिलाएं और इसे पी लें.
बाहरी इस्तेमाल के लिए
- खुजली या त्वचा के किसी भी रोग में नीम के पत्तों को पानी में उबालकर स्नान करने से लाभ होता है.
- इसके अलावा फोड़े-फुंसी पर इसका पेस्ट लगाने से राहत मिलती है.
- नीम की छाल का लेप मुंहासों पर लगाने से लाभ होता है.
- नींबोली के बीजों का लेप जुओं में उपयोगी होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं