- घर पर आप भी इन चीजों से कर सकते हैं क्लेंजिंग
- स्किन को प्रॉब्लम फ्री रखने के लिए क्लेंजिंग है जरूरी
- क्लेंजिंग के लिए इन आसान टिप्स को करें फॉलो
Natural Cleanser for Skin in Hindi: दिनभर काम करने के बाद आपके डेली स्किन केयर रूटीन में फेशियल क्लेंजर के साथ मुंह साफ करना भी शामिल होगा. दरअसल, चेहरे से धूल-मिट्टी हटाने के लिए क्लेंजिंग करना बेहद जरूरी है. जितना अधिक आप ऐसा नहीं करेंगे उतना अधिक ही आपको त्वचा संबंधी परेशानियां होंगी. अगर आप केमिकल आधारित क्लेंजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो आप आपकी घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली प्राकृतिक चीजों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
1. काबुली चने का पाउडर और हल्दी
फेस पैक के बेस के लिए काबुली चने के आटे का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटीमाइक्रोबायल प्रोपर्टीज आपके चेहरे के डार्क स्पोट और मुंहासों के निशान को कम करती है, साथ ही इससे आपकी त्वचा को फ्रेश महसूस होता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इसके लिए आपको चाहिए
- 2 चम्मच काबुली चने का पाउडर
- चम्मच हल्दी
- दूध
ऐसे बनाएं मास्क
1. तीनों चीजों को मिला कर एक पेस्ट बना लें और अपने चेहरे और गले पर लगाएं.
2. कम से कम 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें.
कम से हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल करें.
2. दूध
दूध इफेक्टिव फेशियल क्लेंजर है और यह त्वचा को कोमल भी बनाता है. इसमें मौजूद कंपाउंड आपकी स्किन की फंक्शनिंग को भी बेहतर बनाते हैं.
आपको चाहिए
- नमक
- दूध
ऐसे बनाएं मास्क
1. दूध और नमक को मिला कर फेशियल क्लेंजर बनाएं.
2. रुई से इसे अपने गले और मुंह पर अच्छे से लगाएं
हफ्ते में कम से कम 2 बार इसका इस्तेमाल करें.
3. खीरा और दही
दही त्वचा को शांत करता है. वहीं खीरे में मौजूद पोषक तत्व एज स्पोट को कम करते हैं और आपकी स्किन को मोइश्चराइज करते हैं.
आपको चाहिए
- फ्रेश खीरा
- 2-3 चम्मच दही
ऐसे बनाएं मास्क
1. खीरें को ब्लेंड कर लें और इसमें थोड़ा सा दही मिला कर एक मोटी पेस्ट बना लें.
2. अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर कम से कम 10 मिनट के लिए लगाएं.
3. अंत में अपने चेहरे को सामान्य पानी से धो लें.
इस मास्क का कम से कम हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें
4. शहद
शहद में एमोलिएंट, ह्युमेक्टेंट और सूथिंग इफेक्ट्स होते हैं. ये न केवल रिंकल के प्रोपेस को स्लो करता है बल्कि त्वचा के पीएच स्तर को भी बनाए रखता है. साथ ही ये आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाता है.
आपको चाहिए
- ताजा दूध
- 2-3 चम्मच शहद
ऐसे बनाएं मास्क
1. दूध और शहद को मिला कर मोटी पेस्ट बना लें.
2. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं.
3. म से कम 30 मिनट तक इस चेहरे पर लगे रहने दें और हो सके तो बीच-बीच में स्क्रब करते रहें.
4. अंतर में अपने चेहरे और गले को गीले कपड़े साफ कर लें.
हफ्ते में कम से 2 से 3 बार इस मास्क को लगाएं.
5. नारियल का तेल
इसमें लॉरिक एसिड होता है और मोइश्चराइजिंग प्रोपर्टीज होती हैं. यह ड्राय स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है.
आपको चाहिए
- 1 टीस्पून नारियल का तेल
- 1 टीस्पून शहद
- 1 टीस्पून दही
ऐसे बनाएं मास्क
1. सारी चीजों को एक बाउल में मिक्स कर लें और पेस्ट बना लें.
2. इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें.
3. अब अपने चेहरे को सामान्य पानी से धो लें.
हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं