विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2023

कटआउट चेक मैक्सी ड्रेस में कमाल का है मृणाल ठाकुर का समर स्टाइल फैशन मूव

कटआउट मैक्सी ड्रेस में बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का समर स्टाइल स्टनिंग है.

कटआउट चेक मैक्सी ड्रेस में कमाल का है मृणाल ठाकुर का समर स्टाइल फैशन मूव
  • कटआउट मैक्सी ड्रेस में मृणाल ठाकुर का समर स्टाइल कमाल का है
  • एक्ट्रेस इस आउटफिट में समर फैशन बार को हाई कर रही हैं
  • मृणाल ठाकुर का फैशन गेम हमेशा टॉप पर रहता है

मृणाल ठाकुर का स्टाइल हमेशा एस्थेटिक और क्लासी होता है. कान्स 2023 में शानदार डेब्यू करने के बाद, मृणाल ठाकुर अपने बेसिक्स लुक्स पर वापस आ गई हैं मृणाल की समर सीज़न आउटफिट चॉइस कमाल की होती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस को चेक प्रिंट वाले आउटफिट में देखा गया था. उनके इस मैक्सी आउटफिट में बेहद बारीक डिटेल्स हैं. रफल्स से सजी प्लंजिंग नेकलाइन इस ड्रेस को स्टाइलिश स्पिन टच दे रही है. ड्रेस का कटआउट पैटर्न भी काफी अच्छा है. सिंपल मेकअप चॉइस के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था. ये काफी लाइट और स्टाइलिश समर लुक है.  

जब भी समर सीज़न में स्टेटमेंट लुक देने की बात आती है तो मृणाल ठाकुर सबको हैरान कर देती हैं.  इस ब्राइट ऑरेंज ड्रेस में मृणाल हमें परफेक्ट समर वाइब दे रही हैं. ड्रेस की प्लंजिंग नेकलाइन बोडिस पैटर्न के साथ कमाल का लग रहा है, साथ ही इस ड्रेस में कमाल का फ्लेयर टच भी शामिल है. 

मृणाल ठाकुर के लिए, समर स्टाइल मोनोक्रोम मैजिक क्रिएट करने के बारे में है. डार्क ब्लू कलर के मोनोटोन जंपसूट में मृणाल समर स्टाइल वाइब्स को परफेक्ट तरीके से सेट कर रही हैं. जंपसूट के फ्लेयर्ड पैटर्न ने पूरे लुक में स्टाइलिश एज जोड़ दिया है. अपने मिनिमल मेकअप लुक और खुले बालों के साथ मृणाल का ये समर स्टाइल बेहद शानदार है. 

लेखक के बारे में
img
Kajal
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mrunal Thakur, Mrunal Thakur  instagram, Mrunal Thakur  new Pics, Mrunal Thakur  vacation Pics, Mrunal Thakur Style
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com