विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2020

12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 60% से ज्यादा महिलाओं ने कभी इस्तेमाल नहीं किया इंटरनेट

आठ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 40 प्रतिशत से कम महिलाओं ने 10 साल या इससे अधिक समय तक स्कूल की पढ़ाई की.

12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 60% से ज्यादा महिलाओं ने कभी इस्तेमाल नहीं किया इंटरनेट
12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 60% से ज्यादा महिलाओं ने कभी इस्तेमाल नहीं किया इंटरनेट
नई दिल्ली:

देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 60 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने इंटरनेट (Internet) का कभी इस्तेमाल नहीं किया है. देश के 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में किए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (National Family Health Survey) में यह खुलासा हुआ है. सर्वेक्षण में बताया गया है कि जिन राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 40 प्रतिशत से कम महिलाओं ने इंटरनेट का इस्तेमाल किया है, उनमें आंध्र प्रदेश (21 प्रतिशत), असम (28.2 प्रतिशत), बिहार (20.6 प्रतिशत), गुजरात (30.8 प्रतिशत), कर्नाटक (35 प्रतिशत), महाराष्ट्र (38 प्रतिशत), मेघालय (34.7 प्रतिशत), तेलंगाना (26.5 प्रतिशत), त्रिपुरा (22.9 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (25.5 प्रतिशत), दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव (36.7 प्रतिशत) तथा अंडमान - निकोबार द्वीप समूह (34.8 प्रतिशत) शामिल हैं. महिलाओं की तुलना में अधिक पुरुषों ने इंटरनेट का इस्तेमाल किया है.

सर्वेक्षण के अनुसार बाल विवाह के मामलों में आई कमी : सरकार

आंकड़ों के अनुसार, देश के सात राज्यों में करीब 50 प्रतिशत पुरुषों ने इंटरनेट इस्तेमाल किया है. इनमें आंध्र प्रदेश (48.8 प्रतिशत), असम (42.3 प्रतिशत), बिहार (43.6 प्रतिशत), मेघालय (42.1 प्रतिशत), त्रिपुरा (45.7 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (46.7 प्रतिशत), अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (46.5 प्रतिशत) शामिल हैं. सर्वेक्षण के अनुसार, आंध्र प्रदेश (68.6 प्रतिशत), बिहार (57.8 प्रतिशत) और तेलंगाना (66.6 प्रतिशत) महिलाओं की सबसे कम साक्षरता दर वाले राज्यों में शामिल हैं, जबकि केरल (98.3 प्रतिशत), लक्षद्वीप (96.5 प्रतिशत) और मिजोरम (94.4 प्रतिशत) में महिलाओं की सर्वाधिक साक्षरता दर पाई गई. आंध्र प्रदेश (79.5 प्रतिशत) और बिहार (78.5 प्रतिशत) में पुरुषों की साक्षरता दर सबसे कम है, जबकि केरल (98.2 प्रतिशत) और लक्षद्वीप (99.1 प्रतिशत)में पुरुषों की साक्षरता दर सबसे अधिक है.

सर्वे में सामने आई बात : घर के फैसलों में दखल रखती हैं गोवा की 94 प्रतिशत महिलाएं

सर्वेक्षण के अनुसार, जिस व्यक्ति ने नौवीं कक्षा या इससे अधिक पढ़ाई की हो और जो पूरा वाक्य या वाक्य का एक हिस्सा पढ़ सके, उसे साक्षर माना जाता है. आठ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 40 प्रतिशत से कम महिलाओं ने 10 साल या इससे अधिक समय तक स्कूल की पढ़ाई की.इन राज्यों में आंध्र प्रदेश (39.6 प्रतिशत), असम (29.6 प्रतिशत), बिहार (28.8 प्रतिशत), गुजरात (33.8 प्रतिशत), मेघालय (35.1 प्रतिशत), त्रिपुरा (23.2 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (32.2 प्रतिशत) और दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव (35.8 प्रतिशत) शामिल हैं. नौ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 50 प्रतिशत से कम पुरुषों ने 10 साल या इससे अधिक समय तक स्कूल की पढ़ाई की. इन राज्यों में आंध्र प्रदेश (47.9 प्रतिशत), असम (35.5 प्रतिशत), बिहार (42.8 प्रतिशत), गुजरात (45.6 प्रतिशत), मेघालय (34.7 प्रतिशत), मिजोरम (49.1 प्रतिशत), त्रिपुरा (29.4 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (34.7 प्रतिशत) और दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव (49.4 प्रतिशत) शामिल हैं.

बिहार : 63 फीसदी बच्चों और 60 फीसदी महिलाओं में खून की कमी, सर्वेक्षण में हुआ खुलासा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
महंगा फर्नीचर खाने लगे हैं दीमक, तो यहां जानिए किस तरह इन Termites से मिलेगा छुटकारा
12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 60% से ज्यादा महिलाओं ने कभी इस्तेमाल नहीं किया इंटरनेट
न्यू मॉम इन तरीकों को अपनाएंगी तो परवरिश हो जाएगी एकदम आसान, बच्चा बनेगा स्मार्ट और इटेलिजेंट
Next Article
न्यू मॉम इन तरीकों को अपनाएंगी तो परवरिश हो जाएगी एकदम आसान, बच्चा बनेगा स्मार्ट और इटेलिजेंट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com