पालक या दूध, किसके सेवन से शरीर को मिलता है ज्यादा Calcium, आप भी जान लीजिए 

Spinach vs Milk For Calcium: कैल्शियम की कमी पूरी करने में दूध का ज्यादा असर दिखता है या फिर पालक का और किसमें ज्यादा कैल्शियम होता है, यहां जानिए. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Calcium Rich Foods: कैल्शियम का बेहतर स्त्रोत दूध है या पालक.
istock
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हड्डियों को मजबूत बनाता है कैल्शियम.
  • कैल्शियम की कमी सेहत पर डालती है असर.
  • जानिए किसमें है अधिक कैल्शियम की मात्रा.

Calcium Deficiency: कैल्शियम एक ऐसा खनिज है जो हड्डियों की मजबूती (Strong Bones) के लिए अत्यधिक उत्तरदायी होता है. शरीर में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होने पर ही सेहत दुरुस्त रहने में मदद मिलती है. साथ ही, कैल्शियम विटामिन डी को सोखने में भी मदद करता है जो हड्डियों की सेहत के लिए आवश्यक होता है. कैल्शियम से भरपूर चीजों में दूध (Milk) और पालक (Spinach) का आमतौर पर जिक्र सुनने को मिल ही जाता है, लेकिन इन दोनों फूड्स में से किसमें कैल्शियम की मात्रा पायी जा सकती है और कौन कैल्शियम की कमी को बेहतर तरह से पूरी कर सकता है, जानिए. 

Diabetes Control Spices: इन मसालों से कम होगा डायबिटीज का बढ़ता लेवल, करना होगा इस तरह सेवन 

कैल्शियम के लिए पालक या दूध | Spinach or Milk For Calcium 


पोषक तत्वों की बात करें तो पालक और दूध दोनों ही कैल्शियम से भरपूर (Calcium Rich) होते हैं. यदि बराबर मात्रा में पालक और दूध लिया जाए तो पालक में दूध से 11 गुना कम शुगर की मात्रा पायी जाती है. वहीं, पालक में दूध से 54 फीसदी कम कैलोरी होती है. इसके अलावा पालक में विटामिन. नियासिन. विटामिन बी6 औप फोलेट की मात्रा ज्यादा होती है, तो वहीं दूध में पैंटोथेनिक एसिड और विटामिन बी12 पालक के मुकाबले ज्यादा होता है. इसके अलावा पालक डाइट्री फाइबर का अच्छा स्त्रोत है और इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और पौटेशियम की अत्यधिक मात्रा पायी जाती है. 


दूध के मुकाबले पालक में सैचुरेटेड फैट कम होता है. केवल कैल्शियम की बात करें तो 100 ग्राम पालक में 99mg कैल्शियम होता है तो वहीं इतनी ही मात्रा में दूध लेने पर शरीर को उससे 123mg तक कैल्शियम मिलता है. यानी दूध में पालक से ज्यादा कैल्शियम की मात्रा पायी जाती है. हालांकि, सभी पोषक तत्वों का ब्योरा लिया जाए तो सेहत के लिए पालक अत्यधिक फायदेमंद है. 

इन फूड्स में भी होता है कैल्शियम 


दूध से ही बनने वाली दही (Curd) कैल्शियम की अच्छी स्त्रोत होती है. दही से शरीर को अच्छा खासा कैल्शियम मिलता है. इसे रोजमर्रा की डाइट में आसानी से सम्मिलित किया जा सकता है. 

Advertisement

हरी सब्जियों में पालक के अलाना ब्रोकली भी कैल्शियम से भरपूर होती है. ब्रोकली में कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन और अन्य खनिज भी पाए जाते हैं. इसे सलाद, सूप, सब्जी और टॉपिंग्स के रूप में भी खाया जा सकता है. 

Photo Credit: iStock


सोया से बनने वाले टोफू (Tofu) में कैल्शियम की अच्छी-खासी मात्रा पायी जाती है. आधे कप टोफू से ही शरीर को  80mg कैल्शियम मिल जाता है. इसे अलग-अलग तरह से पकाकर खा सकते हैं. वीगन लोग खासतौर से टोफू से कैल्शियम की कमी पूरी कर सकते हैं. 

Advertisement

बिना किसी दवाई के भी दूर हो सकता है दांतों का दर्द, बस आजमाने होंगे कुछ घरेलू उपाय 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
मुंबई पुलिस ने CJP को तिरंगा मार्च निकालने के लिए दी इजाजत!
Topics mentioned in this article
Lifestyle
Calcium
Milk
Spinach
Calcium Deficiency