विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2019

सड़क किनारे पड़ा था बीमार बंदर, मेनका गांधी ने Photo देख भिजवाई गाड़ी और...

बंदर को अस्पताल भेजने के बाद मेनका गांधी ने ट्विटर पर आगे जानकारी भी दी. उन्होंने लिखा - ''वह बंदर बुरी तरह घायल था और उसके शरीर के कई हिस्सों में कीड़े लग चुके थे. उसका इलाज चल रहा है और जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएगा.''

सड़क किनारे पड़ा था बीमार बंदर, मेनका गांधी ने Photo देख भिजवाई गाड़ी और...
नई दिल्ली:

ट्विटर पर एक महिला ने सड़क पर लेटे एक बीमार बंदर की तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर के साथ मेनका गांधी को टैग कर महिला ने लिखा, ''ये बंदर बहुत बुरी तरह से घायल है. कोई एनजीओ या फिर जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था इसकी मदद करे. यह बंदर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के पास घायल अवस्था में है.'' फिर क्या था, बिना किसी देरी के मेनका गांधी ने ट्विटर पर इसका जवाब दिया और लिखा, ''मुझे टैग करने के लिए शुक्रिया. मैं तुरंत एक कार भेज रही हूं जो इस बंदर को संजय गांधी एनिमल केयर सेंटर इलाज के लिए ले जाएगी. कुछ ही मिनटों में कार वहां पहुंच रही है.''

बंदर को अस्पताल भेजने के बाद मेनका गांधी ने ट्विटर पर आगे जानकारी भी दी. उन्होंने लिखा, ''वह बंदर बुरी तरह घायल था और इसके शरीर के कई हिस्सों में कीड़े लग चुके थे. इसका इलाज चल रहा है और जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएगा.''

मेनका गांधी के इस काम के बाद ट्विटर पर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और कमेंट्स में लिख रहे हैं, ''यहां किसी को जिंदा इंसानों की फिक्र नहीं, और आप इन वन्य बेजुबान जानवरों की इतनी चिंता है. धन्य हैं आप''.  तो कोई लिख रहा है, ''हमें, आप पर गर्व है.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maneka Gandhi, Maneka Gandhi Tweets, Maneka Gandhi Help Monkey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com