बदलती लाइफस्टाइल और समय की कमी के चलते कई लोग खुद को समय नहीं दे पाते. इसका असर उनकी सेहत पर भी पड़ता है. खुद को फिट रखने की चाह में कई लोग जिम का सहारा लेते हैं तो कई हेल्दी डाइट का. कई लोग वजन घटाने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं तो कई वजन बढ़ाने के लिए लाखों तरकीबे आजमाते हैं. ऐसा देखने में आता है कि जिम जाने पर वजन कम तो हो जाता है, लेकिन सुडौल, मजबूत शरीर के साथ वजन बढ़ाने की चाहत में जिम जाना उतना कारगर सिद्ध नहीं हो पाता. आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो आपकी इस समस्या का समाधान कर सकता है.
वजन बढ़ाने (मोटा होने) के घरेलू उपाय (Home Remedies for Weight Gaining in Hindi)
- वजन बढ़ाने के लिए आप केले की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप दिन में कम से कम तीन से चार केले खाएं. केला पौष्टिक व पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसे दूध या दही के साथ भी खाया जा सकता है.
- वजन बढ़ाने के लिए आप सेब और गाजर का सेवन करें. इसके लिए आप बराबर मात्रा में छिल्का सहित उत्तम गुणवत्ता के सेब और गाजर लेकर कद्दूकस कर लें. इसे दोपहर भोजन के बाद खाएं. कुछ ही हफ्तों में इससे लाभ मिलता है.
- इसके अलावा आप तीन से चार बादाम, खजूर और अंजीर को कूटकर दूध में डालकर उबालें. अच्छी तरह उबलने के बाद दूध को गुनगुना होने पर रोज सोने से पहले पिएं. यह मोटे होने की आयुर्वेदिक दवा है.
- वजन में वृद्धि के लिए जौ का प्रयोग किया जा सकता है. इसके लिए आप आवश्यकतानुसार जौ को भीगोकर कूट-छील लें. जौ का 60 ग्रा. की मात्रा को 500 ग्रा. दूध में मिलाकर खीर बना लें. इसका दो महीने तक सेवन करें. रोजना इस खीर का सेवन करने से दुबले या कमजोर व्यक्ति भी मोटे हो जाते हैं. इससे वजन में वृद्धि होती है.
- वजन बढ़ाने के लिए आप सोयाबीन का प्रयोग कर सकते हैं. इसके लिए आप नाश्ते में सोयाबीन व अंकुरित अनाज का सेवन करें. इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है. शरीर को मजबूत बनाने और वजन में वृद्धि के लिए इसे मोटा होने की दवा के रूप में उपयोग किया जाता है.
असामान्य रूप से वजन के घटने का कारण (Weight Loss Causes in Hindi)
- अवसाद या तनाव.
- हार्मोन संबंधी विकार.
- इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज.
- छोटी आंत में परेशानी.
- थायरॉइड संबंधी समस्या.
- पेट में अल्सर की समस्या होना.
दिल्ली: ट्रेड फेयर में सजावट के ये आइटम बने आकर्षण का केंद्र, देखिए रिपोर्ट
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं