Ice apple health benefits : आइस एप्पल जिसे ताड़गोला या नुंगू के नाम से भी जाना जाता है, गर्मियों के मौसम का सुपरफूड है. ये फल आपको भारत के कई गांवों और कस्बों में मिल जाएगा. आइस एप्पल बाहर से नारियल की तरह दिखते हैं लेकिन अंदर से बनावट लीची की तरह होती है. ये न सिर्फ दिखने में नारियल जैसा होता है बल्कि सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है. आइस एप्पल में फाइबर, विटामिन ए और विटामिन के जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. आइस एप्पल का सेवन करते ही आपका शरीर तुरंत हाइड्रेट हो जाता है और पेट को ठंडक मिलती है. अगर आप भी मई की इस भीषण गर्मी से परेशान हैं तो इस फल का सेवन जरूर करें.
आइस एप्पल के 5 फायदे - Benefits of Ice Apple
1- बढ़ती गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है. ऐसे में आइस एप्पल का सेवन करने से आपको तुरंत हाइड्रेशन मिलता है.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
2- इस भीषण गर्मी के मौसम में आइस एप्पल आपके पेट के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है. यह आपके पेट को तुरंत ठंडक पहुंचाता है. इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज, अपच और गैस की समस्या से भी राहत मिलती है.
3- कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के कारण लोग बहुत जल्दी संक्रामक रोगों की चपेट में आ जाते हैं. इसलिए अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आप विटामिन सी से भरपूर आइस एप्पल का सेवन कर सकते हैं.
ये 4 बड़े कारण हैं गर्मियों में लीची खाने का, आइए जानते हैं
4- कमजोर मेटाबॉलिज्म के कारण लोगों का वजन बढ़ने लगता है और वे मोटापे का शिकार हो जाते हैं. हालांकि, फाइबर से भरपूर इस फल का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है.
5- ताड़गोला फल मधुमेह के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो शुगर को नियंत्रित करता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
गर्मियों में भी फटने लगी हैं एड़ियां, तो जानिए इसका कारण और घरेलू उपचार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं