विज्ञापन

Onion Juice for Hair Growth: प्याज के रस से लंबे, काले और घने होंगे बाल, बदबू की वजह से नहीं करते इस्तेमाल, तो जान लें सही तरीका

Pyaj Ki Badbu Kaise Dur Kare: आज हम आपके साथ कुछ ऐसी टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप प्याज के रस को आसानी से लगा पाएंगे साथ ही बालों को लंबा, घना और मजबूत भी बनाने में सहायक होंगे. आइए एक नजर डालते हैं कि आखिर करना क्या होगा?

Onion Juice for Hair Growth: प्याज के रस से लंबे, काले और घने होंगे बाल, बदबू की वजह से नहीं करते इस्तेमाल, तो जान लें सही तरीका
How to use onion juice for hair without smell?

Pyaj Ki Badbu Kaise Dur Kare: गंजेपन और बालों के झड़ने की समस्या से परेशान लोगों के लिए प्याज का रस बेहद असरदार माना जाता है, लेकिन अक्सर इसमें से आने वाली बदबू की वजह से कई लोग इसे लगाने से बचते हैं. अगर आपको भी प्याज के रस की गंध परेशान करती है, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. आज हम आपके साथ कुछ ऐसी टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप प्याज के रस को आसानी से लगा पाएंगे साथ ही बालों को लंबा, घना और मजबूत भी बनाने में सहायक होंगे. आइए एक नजर डालते हैं कि आखिर करना क्या होगा?

प्याज के रस में मिलानी होंगी ये चीजें: 

प्याज के रस की गंध को कम करने के लिए आप किचन में रखी चीजें जैसे एलोवेरा जेल, नारियल तेल और नींबू के रस को रस में मिला सकते हैं. अगर आप नियमित रूप से इन चीजों को प्याज के रस में मिलाकर बालों में लगते हैं, तो इससे इन्हें मजबूत और चमकदार बनाया जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

स्कैल्प पर लगाने का सही तरीका:

तैयार किए इस घरेलू उपाय को स्कैल्प पर लगाने के लिए आपको कॉटन पैड लेना होगा और उसकी मदद से प्याज का रस को लगाना होगा, अगर आप इस तरीके से रस को लगाएंगे, तो इससे गंदगी नहीं फैलेगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

अपने बालों से प्याज की गंध कैसे निकालें?

अपने बालों से प्याज की गंध कैसे निकालने के लिए एप्पल साइडर विनेगर को 1 कप पानी में मिलाकर शैम्पू के बाद बालों में डाल लें. इसके बाद गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर बालों पर डालें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें. अब कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल की डालें, फिर से शैम्पू करें और आखिर में कंडीशनर लगाएं.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या प्याज का रस बालों में रोज लगा सकते हैं?

बेहतर रिजल्ट्स के लिए आप इस रस को हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

इसे भी पढ़ें: Ramadan 2026: रमजान में रोजा होगा आसान, बस फॉलो करें ये 5 टिप्स, न लगेगी भूख, न लगेगी प्यास

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com