विज्ञापन

बिना धोए गंदे कारपेट की सफाई कैसे करें? जानें सबसे आसान तरीका, एक ही बार में साफ हो जाएगी सारी धूल-मिट्टी

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीप्ति कपूर ने बिना धोए कारपेट की सफाई करने का बेहद आसान तरीका बताया है. दीप्ति बताती हैं कि बस कुछ चीजों की मदद से आप घर पर ही अपने कारपेट को साफ कर सकते हैं और उसकी चमक को लौटा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

बिना धोए गंदे कारपेट की सफाई कैसे करें? जानें सबसे आसान तरीका, एक ही बार में साफ हो जाएगी सारी धूल-मिट्टी
बिना धोए कारपेट की सफाई कैसे करें?
(Photo Credit: NDTV)

हर कोई चाहता है कि उनका घर हमेशा साफ और सुदंर दिखे. इसके लिए हम रोज सफाई करते हैं. लेकिन फिर भी कुछ चीजें छूट जाती हैं. जैसे- कारपेट. रोजाना उस पर चलने और बैठने से कारपेट पर धूल-मिट्टी जमने लगती है. धीरे-धीरे इसकी चमक कम हो जाती है और कारपेट गंदा दिखने लगता है. अब, कारपेट को आप मशीन में धो नहीं सकते हैं, साथ ही इसे हाथ से धोना भी बड़ा मुश्किल होता है. ऐसे में ज्यादातर लोग कारपेट को ड्राई क्लीन के लिए ही देते हैं. इसी को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीप्ति कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बिना धोए कारपेट की सफाई करने का बेहद आसान तरीका बताया है.  दीप्ति बताती हैं कि बस कुछ चीजों की मदद से आप घर पर ही अपने कारपेट को साफ कर सकते हैं और उसकी चमक को लौटा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे- 

चाहिए होंगी ये चीजें 

  • कारपेट की सफाई करने के लिए आपको झाड़ू
  • एक साफ कपड़े 
  • बेकिंग सोडा, 
  • नमक 
  • शैंपू और
  • थोड़े सफेद सिरके की जरूरत होगी. 
बिना धोए कारपेट की सफाई कैसे करें?
  • इसके लिए सबसे पहले कारपेट पर अच्छी तरह झाड़ू लगाएं. इससे कारपेट के ऊपर जमी धूल और मिट्टी निकल जाएगी.
  • अब, किसी की मदद से कारपेट को उल्टा कर दें और पीछे की तरफ भी अच्छी तरह झाड़ू लगाएं. ऐसा करने से कारपेट के नीचे जमा गंदगी भी निकल जाएगी.
  • अब, कारपेट को वापस सीधा कर उस पर थोड़ा-सा बेकिंग सोडा छिड़कें. आपको पूरे कारपेट पर बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा का छिड़काव करना है.
  • इसके बाद एक लीटर पानी लें. इसमें दो बड़े चम्मच नमक, दो बड़े चम्मच शैंपू और दो बड़े चम्मच सफेद सिरका डालें. इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. 
  • एक साफ कपड़ा लें और इसे तैयार पानी में डालकर अच्छी तरह निचोड़ लें.
  • इसके बाद इस कपड़े से कारपेट को धीरे-धीरे पोंछें.
  • आपको बस कपड़े को तैयार पानी में डूबोना है और धीरे-धीरे इससे कारपेट को पोछते हुए साफ करते जाना है.  
  • अगर कारपेट बहुत गंदा है, तो आप दो से तीन बार ऐसा कर सकते हैं. 
  • इतना करते ही आपका कारपेट बिना धोए और बिना ड्राई क्लीन किए नए जैसा साफ दिखने लगेगा. उसपर जमा सारी गंदगी साफ हो जाएगी. 
सफाई के बाद कारपेट को अच्छी तरह सुखाएं

कारपेट को साफ करने के बाद उसे कुछ देर सूखने दें. कमरे की खिड़कियां खोल दें, ताकि हवा आती रहे और कारपेट जल्दी सूख सके. इससे कारपेट में नमी की बदबू नहीं आएगी. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- घर से चींटियों को कैसे खत्म करें? जानें बिना मारे चींटी भगाने का असरदार नुस्खा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com