विज्ञापन

तिलचट्टा को घर से कैसे भगाएं? इस नुस्खे से रातों-रात खत्म हो जाएंगे सारे कॉकरोच

इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने घर से तिलचट्टे यानी कॉकरोच भगाने के 2 असरदार नुस्खे शेयर किए हैं. पूनम बताती हैं कि ये नुस्खे रातों-रात आपके घर से तिलचट्टों का सफाया कर सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

तिलचट्टा को घर से कैसे भगाएं? इस नुस्खे से रातों-रात खत्म हो जाएंगे सारे कॉकरोच
घर में नजर नहीं आएगा एक भी कॉकरोच, बस कर लें ये काम
(Photo Credit: Freepik)

घर कितना भी साफ क्यों न हो, अगर किचन या बाथरूम में तिलचट्टे घूमते नजर आ जाएं, तो सारा ध्यान उन्हीं पर चला जाता है. खासकर रात के समय अचानक घर में इधर-उधर कॉकरोच घूमते नजर आ जाते हैं. ये न केवल गंदगी फैलाते हैं, बल्कि बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा सकते हैं. अगर आपके घर में भी अचानक कॉकरोच ज्यादा दिखने लगे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको कॉकरोच को घर से खत्म करने के लिए 2 असरदार नुस्खे बता रहे हैं. ये नुस्खे इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए हैं. पूनम बताती हैं कि इन आसान घरेलू नुस्खों से आप रातों-रात अपने घर से तिलचट्टों यानी कॉकरोच का सफाया कर सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

नंबर 1- घर पर बनाएं कॉकरोच भगाने वाला स्प्रे

  • इसके लिए सबसे पहले एक प्याज लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • अब, प्याज को मिक्सी में पीसकर उसका रस निकाल लें. अगर आपके पास मिक्सी नहीं है, तो आप प्याज को कद्दूकस करके भी उसका रस निकाल सकते हैं.
  • प्याज के रस में एक चम्मच बेकिंग सोडा और आधा चम्मच बेकिंग पाउडर मिलाएं. इतना करते ही आपको मिश्रण में झाग बनते नजर आएंगे. 
  • अब, इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह चलाते रहें. जब मिश्रण में झाग कम हो जाए, तब इसे छानकर स्प्रे बोतल में भर लें.

पूनम देवनानी कहती हैं, आपको इस सप्रे को हर उस जगह छिड़कना है, जहां कॉकरोच सबसे ज्यादा नजर आते हैं. आप इसे किचन की सिंक, पाइप, गैस के नीचे, डस्टबिन के आसपास, अल्मारी के ऊपर, दीवार के ऊपर हर जगह छिड़क सकते हैं. प्याज और बेकिंग सोडा की तेज गंद तिलचट्टों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है. इस गंध से वे फिर उस जगह नहीं आएंगे. 

नंबर 2- आटा, चीनी और बोरिक एसिड का करें इस्तेमाल 

पूनम देवनानी आगे कहती हैं, कई जगहों पर आप स्प्रे नहीं कर सकते हैं. ऐसे में आप एक दूसरा नुस्खा आजमा सकते हैं. इसके लिए थोड़े से गेहूं के आटे में थोड़ी पिसी चीनी और चार से पांच चम्मच बोरिक एसिड डालकर गूंथ लें. आटा गुथ जाने के बाद इससे छोटी-छोटी गोली बना लें. 

अब, आपको इन गोलियों को भी हर उस जगह पर रख देना है, जहां कॉकरोच नजर आते हैं. जैसे आप इसे टेबल के नीचे रख सकते हैं या अलमारी के ऊपर भी रख सकते हैं. कॉकरोच आटे और चीनी की गंध से इन गोलियों के पास आएंगे और बोरिक एसिड खाने से मर जाएंगे.

इन बातों का रखें ध्यान 
  • अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो इन नुस्खों को आजमाते हुए सावधानी बरतें. खासकर बोरिक एसिड की गोलियों को बच्चे की पहुंच से बाहर रखें. 
  • इन सब से अलग घर में साफ-सफाई रखना सबसे जरूरी है. गंदगी पर तिलचट्टे सबसे ज्यादा आते हैं. 
  • ऐसे में खासकर रात के समय किचन में खाने का सामान इधर-उधर न रखें, सिंक में बर्तन न छोड़ें, डस्टबिन को रोज खाली करें. सिंक के आसपास पानी जमा न होने दें. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- डस्टबिन से नहीं आएगी सड़न की बदबू, कचरा भरने से पहले बस रख दें ये एक चीज, जानें आसान घरेलू नुस्खा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cockroach, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com