विज्ञापन

घर में घुस आए स्टिंक बग तो कैसे भगाएं? इन आसान तरीकों से रोकें कीड़ों की एंट्री

How to Get Rid of Stink Bugs: स्टिंक बग ठंड से बचने के लिए घरों में घुस सकते हैं और खतरा महसूस होने पर बदबू छोड़ते हैं. जानिए खिड़की-दरवाजों की दरारें बंद करने, स्टिकी ट्रैप लगाने और सफाई रखने से इन कीड़ों को कैसे दूर रखें.

घर में घुस आए स्टिंक बग तो कैसे भगाएं? इन आसान तरीकों से रोकें कीड़ों की एंट्री
स्टिंक बग को घर से कैसे भगाएं
ndtv

घर में अचानक कोई कीड़ा दीवार पर रेंगता दिख जाए या उड़कर आपके पास आ जाए, तो परेशान होना लाजिमी है. खासकर स्टिंक बग जैसे कीड़े घर में घुसने लगें तो इनसे छुटकारा पाना मुश्किल लग सकता है. मौसम में बदलाव के दौरान ये कीड़े ठंड से बचने के लिए घर के अंदर छिपने की जगह तलाश सकते हैं. खिड़कियों, दरवाजों और दीवारों की छोटी दरारों से भी ये अंदर आ सकते हैं. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान सावधानियां अपनाकर इनकी घर में एंट्री कम की जा सकती है. आइए जानते हैं कि स्टिंक बग क्या है और इन्हें घर से दूर रखने के लिए क्या करना चाहिए.

क्या होता है स्टिंक बग

जानकारी के अनुसार, स्टिंक बग एक तरह का कीड़ा है, जिसे खतरा महसूस होने पर तेज और अप्रिय गंध छोड़ने के लिए जाना जाता है. कुछ प्रजातियां घरों और बगीचों के आसपास दिखाई देती हैं. ये आम तौर पर इंसानों के लिए खतरनाक नहीं माने जाते, लेकिन घर में इनकी मौजूदगी परेशान कर सकती है. इन्हें हाथ से कुचलने पर बदबू फैल सकती है, इसलिए ऐसा करने से बचें.

खिड़कियों और दरवाजों की दरारें करें बंद

स्टिंक बग घर में आने के लिए खिड़कियों, दरवाजों, पाइप और तारों के आसपास बनी छोटी जगहों का इस्तेमाल कर सकते हैं. दरवाजों के नीचे की खाली जगह पर डोर सील लगााएं और खिड़कियों की जाली में छेद हों तो उन्हें ठीक कराएं. दीवारों की दरारों को भी सील करना फायदेमंद हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- बिना Washing Machine के गंदे कंबल को कैसे धोएं? इस ट्रिक से एक ही बार में साफ हो जाएगा मोटे से मोटा कंबल

स्टिकी ट्रैप का कर सकते हैं इस्तेमाल

स्टिकी ट्रैप यानी चिपचिपे जाल की मदद से कुछ रेंगने या उड़ने वाले कीड़ों को पकड़ा जा सकताा है. इन्हें खिड़की या दरवाजे के पास ऐसी जगह रखें, जहां बच्चे और पालतू जानवर न पहुंच सकें. ध्याान रखें कि ट्रैप कीड़ों को पकड़ने में मदद कर सकते हैं, लेकिन घर में उनके प्रवेश की वजह को खत्म नहीं करते है.

घर के आसपास रखें साफ-सफाई

खिड़कियों के पास जमा सूखे पत्ते, कचरा और बेकार सामान नियमित रूप से हटाएं. दरवाजों और खिड़कियों के आसपास की जगह साफ रखें. रात में जरूरत न हो, तो बाहर की तेज लाइट बंद कर दें या ऐसी लाइट का इस्तेमााल करें, जो उड़ने वाले कीड़ों को कम आकर्षित करे.

स्टिंक बग घर में दिखे तो क्या करें?

एक्सपर्ट के अनुसार, अगर स्टिंक बग घर में आ जाए तो उसे हाथ से कुचलने के बजाय कागज या किसी डिब्बे की मदद से सावधानीपूर्वक बाहर निकालें. कीटनाशक का इस्तेमाल करने से पहले उसका लेबल पढ़ें और बच्चों व पाालतू जानवरों को दूर रखें. अगर बड़ी संख्या में कीड़े दिखाई दें तो कीट नियंत्रण एक्सपर्ट की मदद लें.

ये भी पढ़ें- लेदर की जैकेट को कैसे साफ करें? जानें जैकेट को साफ करने का सबसे सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stink Bugs, Kide Bhagane Ke Gharelu Upay, Kide Makode Bhagane Ka Upay, Kide Makode Kaise Bhagaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com