विज्ञापन

Sawan Last Monday 2026: विवाह में आ रही है रुकावट? सावन के आखिरी सोमवार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, पंडित से जानें आसान उपाय

Sawan Last Monday: सावन के आखिरी सोमवार भगवान शिव को दूध, पंचामृत, अनार और गन्ने के रस से अभिषेक करने की मान्यता है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि विवाह, स्वास्थ्य और धन संबंधी मनोकामनाओं के लिए उपाय किए जाते हैं.

Sawan Last Monday 2026: विवाह में आ रही है रुकावट? सावन के आखिरी सोमवार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, पंडित से जानें आसान उपाय
सावन में दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ माना जाता है
ndtv

सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए खास माना जाता है. धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सावन के आखिरी सोमवार को शिवलिंग का विशेष अभिषेक करने से मनोकामना पूर्ति की कामना की जाती है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि अलग-अलग चीजों से अभिषेक करने की परंपरा अलग-अलग इच्छाओं से जुड़ी है. विवाह में अड़चन झेल रहे युवक-युवतियां भी श्रद्धा के साथ इन उपायों को कर सकते हैं.

दूध से अभिषेक करने की है मान्यता

पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि सावन में दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ मानाा जाता है. धार्मिक मान्यता में इसे सुख-शांति और संतान संबंधी मनोकामनाओं से जोड़ा गयाा है. इसके अलावा, दही से अभिषेक को वाहन और वैभव से जुड़ी कामनाओं के लिए शुभ माना जाता है. वहीं घी से अभिषेक करने की परंपरा भवन और सुख-सुविधाओं की इच्छा से जोड़ी जाती है.

यह भी पढ़ें: सावन के आखिरी सोमवार पर बने कई शुभ योग, जानिए पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और क्या करें काम

कुशा मिले जल से अभिषेक

उन्होंने आगे बताया कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से मुक्ति की कामना के लिए कुशा मिले जल से शिवलिंग का अभिषेक करने की मान्यताा है. ज्योतिषीय मान्यताओं में इसे शारीरिक कष्टों से राहत की कामना से जोड़ा गया है. साथ ही दूध, दही, घी, शहद और बूरा मिलाकर पंचामृत तैयार किया जाता है. इससे भगवान शिव का अभिषेक करने की परंपरा है. इसे सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की काामना से जोड़ा जाता है.

विवाह के लिए अनार के रस का करें उपाय

पंडित जी ने बताया कि जिन युवक-युवतियों के विवाह में बार-बार रुकावट आ रही है, उनके लिए अनार के रस से शिवलिंग का अभिषेक करने की ज्योतिषीय मान्यता बताई गई है. इसे विवााह संबंधी बाधाएं दूर होने और शीघ्र विवाह की कामना से जोड़ा जाता है.

धन के लिए गन्ने के रस से करें अभिषेक

उन्होंने आगे बताया कि आर्थिक परेशानियों से राहत और समृद्धि की कामना के लिए गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करने की परंपरा बताई गई है. ये सभी उपाय धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं.

यह भी पढ़ें: Putrada Ekadashi: पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण कितने बजे करें? जानिए पूजा विधि और सही समय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan 2026, Sawan Monday, Shiva
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com