विज्ञापन

DIY Vertical Garden: प्लास्टिक की बोतलों से बनाएं लालटेन जैसे प्लांटर्स, घर की खाली दीवार पर उगाएं धनिया, लेट्यूस और हरी मिर्च

DIY Vertical Garden: सावन में आप पुरानी प्लास्टिक की बोतलों से लालटेन जैसे प्लांटर्स बनाकर आप कम जगह में आकर्षक वर्टिकल गार्डन तैयार कर सकते हैं. इन प्लांटर्स में आप धनिया, लेट्यूस, हरी मिर्च और हरा प्याज आसानी से उगेंगे.

DIY Vertical Garden: प्लास्टिक की बोतलों से बनाएं लालटेन जैसे प्लांटर्स, घर की खाली दीवार पर उगाएं धनिया, लेट्यूस और हरी मिर्च
पुरानी प्लास्टिक की बोतलों की मदद से आप तैयार करें आकर्षक लालटेन जैसे प्लांटर्स
ndtv

सावन में हर किसी की इच्छा होती है कि वो अपने घर को सुंदर बनाएं. अपने घर को सजाने के लिए लोग मार्केट से सजावट का महंगा सामान खरीदते है, लेकिन घर की खाली और बेरंग दीवार को खूबसूरत बनाने के लिए अब महंगे गार्डन सेटअप की जरूरत नहीं है. पुरानी प्लास्टिक की बोतलों की मदद से आप आकर्षक लालटेन जैसे प्लांटर्स तैयार कर सकते हैं और उनसे शानदार DIY वर्टिकल गार्डन बना सकते हैं. अगर आप इस वर्टिकल गार्डन को तैयार कर लेंगे तो आपको घर काफी सुंदर दिखाई देगा.

किन चीजों की होगी जरूरत?

इस DIY प्रोजेक्ट के लिए 2 लीटर की खाली प्लास्टिक बोतल, कैंची या कटर, मजबूत रस्सी या तार, आउटडोर पेंट, हल्की पॉटिंग मिट्टी और अपनी पसंद के पौधों की जरूरत होगी. बोतल को पहले अच्छी तरह साफ करके उसका लेबल हटा दें.

ऐसे तैयार करें लालटेन जैसा प्लांटर

जानकारी के अनुसार, बोतल के बीच वाले हिस्से में तीन या चार बड़े मेहराब जैसी कटिंग करें. ऊपर और नीचे का हिस्सा सुरक्षित रखें ताकि मिट्टी आसानी से टिक सके. नीचे कुछ छोटे छेद जरूर करें, जिससे अतिरिक्त पानी बाहर निकलता रहे और पौधों की जड़ें खराब न हों.

यह भी पढ़ें: पानी में ये 2 चीजें मिलाकर कर दें छिड़काव, एक भी मक्खी नहीं आएगी नजर, जानें मक्खी भगाने का सबसे असरदार तरीका

पेंट करने से बढ़ेगी खूबसूरती

इसके अलावा, बोतल पर आउटडोर पेंट या स्प्रे पेंट करने से प्लांटर आकर्षक दिखेगा और तेज धूप से पौधों की जड़ों को भी सुरक्षा मिलेगी. पेंट पूरी तरह सूखने के बाद ही उसमें मिट्टी भरें.

इन पौधों के लिए है सबसे बेहतर

इस वर्टिकल गार्डन में धनिया, लेट्यूस, हरा प्याज, हरी मिर्च, थाइम, ऑरेगैनो और मनी प्लांट जैसे पौधे आसानी से उगाए जा सकते हैं. रोज हल्की सिंचाई और समय-समय पर देखभाल करने से आपकी खाली दीवार कुछ ही दिनों में हरे-भरे गार्डन में बदल जाएगी.

यह भी पढ़ें: मानसून में खराब हो रहा है गुलाब का पौधा? अपनाएं ये 5 टिप्स, हरा-भरा रहेगा पौधा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vertical Garden, Vertical Garden For Small Spaces, Sawan 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com