बारिश का मौसम अपने साथ ठंडक तो लाता है, लेकिन इसके साथ ही कई परेशानियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं में से एक हैं मक्खियों की परेशानी. इस मौसम में रसोई, डाइनिंग एरिया और घर के दूसरे हिस्सों में मक्खियां बार-बार नजर आने लगती हैं. अब, मक्खियां न केवल देखने में गंदी लगती हैं, बल्कि गंदगी और बैक्टीरिया भी फैला सकती हैं. ऐसे में अगर आपके घर में भी अचानक मक्खियों का आतंक बढ़ गया है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको कुछ आसान नुस्खे बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप मक्खियों का सफाया कर सकते हैं. ये नुस्खे डिजिटल क्रिएटर शशांक आल्शी ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में शेयर किए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
सबसे पहले रखें घर को साफ
शशांक के मुताबिक, मक्खियां सबसे ज्यादा सड़े-गले खाने, गंदगी और तेज गंध वाली जगहों की ओर आकर्षित होती हैं. इसलिए घर को हमेशा साफ रखना बहुत जरूरी है. अगर खाना, पानी, जूस या कोई मीठा पेय गिर जाए तो उसे तुरंत साफ कर दें. रसोई में बचे हुए खाने को खुला न छोड़ें और कूड़ेदान को समय-समय पर खाली करते रहें. साफ-सफाई रखने से मक्खियों को घर में रुकने की जगह नहीं मिलती है.
AC आएगा काममक्खियों को गर्म या नमी वाला माहौल पसंद आता है. ऐसे में आप घर पर AC चलाकर रख सकते हैं. AC की ठंडक से भी मक्खियां कम दिखाई दे सकती हैं.
ये नुस्खा आएगा काम- अगर घर में मक्खियां ज्यादा आ रही हैं, तो दो कप उबला हुआ पानी लें.
- इसमें एक चम्मच नमक और थोड़ा काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- जब यह मिश्रण पूरी तरह ठंडा हो जाए, तो इसे स्प्रे बोतल में भर लें.
- अब, इस घोल का छिड़काव खिड़कियों, दरवाजों और उन जगहों पर करें, जहां मक्खियां ज्यादा दिखाई देती हैं. यह आसान उपाय मक्खियों को दूर रखने में मदद कर सकता है.
अदरक पाउडर भी घर से मक्खियों को भगाने में मदद कर सकता है. इसके लिए-
- एक कप पानी में एक बड़ा चम्मच ड्राई जिंजर पाउडर मिलाएं.
- इस मिश्रण को अच्छी तरह घोलकर उन जगहों पर छिड़क दें, जहां मक्खियां बार-बार आती हैं.
- यह घरेलू उपाय भी मक्खियों को कम करने में मददगार माना जाता है.
इन सब से अलग बारिश के मौसम में बाल्टी, गमलों की ट्रे, सिंक या किसी बर्तन में जमा पानी भी मक्खियों और दूसरे कीड़ों को आकर्षित कर सकता है. इसलिए घर में कहीं भी ठहरा हुआ पानी हो तो उसे तुरंत खाली कर दें.
इस तरह साफ-सफाई और ये आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप बारिश के मौसम में मक्खियों की परेशानी काफी हद तक कम कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Yoga For Hair: क्या योगा करने से बाल लंबे हो सकते हैं? इन 4 योगासन से दिखने लगेगा असर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं