विज्ञापन

मानसून में खराब हो रहा है गुलाब का पौधा? अपनाएं ये 5 टिप्स, हरा-भरा रहेगा पौधा

अगर मानसून में आपका गुलाब का पौधा खराब हो रहा है तो आप 5 आसान गार्डनिंग टिप्स अपनाकर आप अपने रोज प्लांट को फिर से हरा-भरा और स्वस्थ बना सकते हैं.

मानसून में खराब हो रहा है गुलाब का पौधा? अपनाएं ये 5 टिप्स, हरा-भरा रहेगा पौधा
मानसून में गुलाब के पौधे का ध्यान कैसे रखें?
Photo Credit: NDTV

मानसून के सीजन में बारिश का पानी कुछ पौधों को एकदम हरा-भरा कर देता है, तो किसी के लिए चुनौती से कम नहीं होता है. लगातार नमी, गमले में जमा पानी और धूप की कमी से अक्सर गुलाब की पत्तियां पीली पड़न लगती हैं और कभी-कभी जड़ें भी सड़ने लगती हैं. इसके साथ-साथ कई मामलों में गुलाब का पौधा मुरझा भी जाता है. अगर आपके घर में लगा गुलाब का पौधा भी मुरझा रहा है और उसमें कलियां नहीं आ रही हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आप कुछ आसान टिप्स को अपनाकर पौधे को फिर से हरा-भरा अपना सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसी 5 गार्डनिंग टिप्स जिन्हें अपानकर आप मानसून में गुलाब के पौधे को खराब होने से बचा सकते हैं. इसकी जानकारी बोटेनिस्ट हर्षिता खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर कर दी है.

1. कैसी होनी चाहिए मिट्टी?

गुलाब के पौधे की मिट्टी ऐसी होनी चाहिए कि उसमें पानी नहीं रुके. आप इस पौधे में बारिश का पानी इकट्ठा कर डाल सकते हैं. लेकिन आप सीधा बारिश में इस पौधे को न छोड़ें, वरना ये गल सकता है.

2. सकर्स यानी छोटी-छोटी टहनियों को हटाएं

बारिश के सीजन में गुलाब के पौधे को हरा-भरा बनाए रखने के लिए आप समय-समय पर इसकी छोटी-छोटी टहनियों यानी सकर्स को हटाते रहें.

3. धूप

गुलाब के पौधे को गलने से बचाने के लिए आप इसे दिन में कम से कम 4-5 घंटे धूप में जरूर रखें.

4. खाद जरूर डालें

गुलाब के पौधे को बारिश में बचाने के लिए आप उसमें समय-समय पर खाद जरूर डालते रहें. इसके लिए आप चाय पत्ती, वर्मीकंपोस्ट या फिर केले के छिलके का उपयोग कर सकते हैं.

5. डेड हेडिंग

गुलाब के पौधे को बारिश में हरा-भरा बनाने के लिए आप डेड हेडिंग जरूर करें. इसका मतलब है कि आप नियमित रूप से पौधों से मुरझाए या सूखे हुए फूलों को काटते या हटाते रहें.

यह भी पढ़ें: बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, छोटे गमलों से भी बन जाएंगे बड़े और शानदार, देखकर रह जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त से पहले घर को दें देशभक्ति का रंग, ये 7 DIY Decor Ideas बदल देंगे पूरा लुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com