विज्ञापन

चेहरे और गर्दन पर कितना सनस्क्रीन लगाना चाहिए? दिल्ली की Dermatologist ने बताया सही तरीका

SPF 50 लगा रहे हैं फिर भी टैनिंग से परेशान हैं? डॉ. गुरवीन वराइच बताती हैं चेहरे-गर्दन पर सनस्क्रीन लगाने की सही मात्रा क्या है. कम लगाने से SPF 50 घटकर 15 रह जाता है.

चेहरे और गर्दन पर कितना सनस्क्रीन लगाना चाहिए? दिल्ली की Dermatologist ने बताया सही तरीका
अक्सर लोग बहुत कम मात्रा में सनस्क्रीन लगाते हैं.

Face Sunscreen Quantity: गर्मी का मौसम आते ही सनस्क्रीन हर किसी की स्किनकेयर रूटीन का सबसे जरूरी हिस्सा बन जाता है. लेकिन, क्या सिर्फ महंगा SPF 50 PA++++ सनस्क्रीन खरीद लेना ही काफी है? शायद नहीं. कई लोग रोज सनस्क्रीन लगाते हैं, फिर भी टैनिंग, पिगमेंटेशन और सन डैमेज से परेशान रहते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह है गलत मात्रा में सनस्क्रीन लगाना. अक्सर लोग दो उंगलियां, तीन उंगलियां या थोड़ा-सा काफी है जैसी बातों में उलझे रहते हैं. दिल्ली की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. गुरवीन वराइच ने हाल ही में बताया कि अगर सनस्क्रीन सही मात्रा में न लगाया जाए, तो उसका SPF लेवल काफी कम हो जाता है. यानी आप SPF 50 लगा रहे हैं, लेकिन आपकी स्किन को उसका पूरा फायदा मिल ही नहीं रहा. आइए समझते हैं कि चेहरे और गर्दन पर आखिर कितनी सनस्क्रीन लगानी चाहिए और क्यों यह इतना जरूरी है.

आखिर सही मात्रा कितनी है?

डॉ. गुरवीन वराइच के अनुसार, सनस्क्रीन की सही मात्रा स्किन के प्रति वर्ग सेंटीमीटर पर लगभग 2 mg होनी चाहिए. जब इसे पूरे चेहरे और गर्दन के हिसाब से मापा जाता है, तो यह करीब 1.6 mg से 1.8 mg तक पहुंचती है.

सरल भाषा में समझें तो केवल चेहरे के लिए लगभग 2 फिंगर सनस्क्रीन पर्याप्त है. चेहरे और गर्दन दोनों के लिए करीब 3 फिंगर सनस्क्रीन लगानी चाहिए. यही मात्रा आपकी स्किन को UVB किरणों से सही सुरक्षा देती है.

Latest and Breaking News on NDTV

कम सनस्क्रीन लगाने से क्या होता है?

अक्सर लोग बहुत कम मात्रा में सनस्क्रीन लगाते हैं ताकि स्किन चिपचिपी न लगे या प्रोडक्ट जल्दी खत्म न हो. लेकिन, ऐसा करने से सनस्क्रीन की ताकत काफी कम हो जाती है.

डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक:

  • अगर चेहरे और गर्दन पर 3 की जगह सिर्फ 2 फिंगर सनस्क्रीन लगाई जाए, तो SPF लगभग 25% तक कम हो सकता है.
  • यानी SPF 50 का असर घटकर करीब SPF 30 जैसा रह जाएगा.
  • अगर सिर्फ 1 फिंगर सनस्क्रीन लगाई जाए, तो स्किन को केवल SPF 10-15 जितनी सुरक्षा मिलेगी.

इतना ही नहीं, PA++++ जैसी UVA प्रोटेक्शन भी घटकर PA++ तक पहुंच सकती है. इसका मतलब है कि आपकी स्किन समय से पहले बूढ़ी दिख सकती है और पिगमेंटेशन बढ़ सकता है.

सनस्क्रीन क्यों है इतना जरूरी?

सनस्क्रीन सिर्फ टैनिंग रोकने के लिए नहीं होती. यह आपकी स्किन की सुरक्षा ढाल की तरह काम करती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना सनस्क्रीन लगाने से कई स्किन समस्याओं का खतरा कम हो सकता है.

सनस्क्रीन लगाने के बड़े फायदे | Major Benefits of Applying Sunscreen

  • स्किन बैरियर को मजबूत रखती है.
  • सनबर्न और टैनिंग से बचाती है.
  • फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करती है.
  • पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स रोकती है.
  • UVB किरणों से बचाकर स्किन कैंसर का खतरा कम करती है.
  • एक्ने, रोजेशिया और एक्जिमा जैसी समस्याओं को बिगड़ने से रोक सकती है.

कौन-सा SPF बेहतर माना जाता है?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए SPF 30 काफी अच्छा माना जाता है. लेकिन अगर आप लंबे समय तक धूप में रहते हैं, बाहर काम करते हैं या ट्रैवल करते हैं, तो SPF 50 या SPF 60 बेहतर विकल्प हो सकता है.

साथ ही, सनस्क्रीन हमेशा ब्रोड-स्पेक्ट्रम होनी चाहिए ताकि वह UVA और UVB दोनों किरणों से सुरक्षा दे सके.

सनस्क्रीन लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान:

  • बाहर निकलने से 15-20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं.
  • हर 2-3 घंटे में दोबारा लगाएं.
  • पसीना आने या चेहरा धोने के बाद री-अप्लाई जरूर करें.
  • कान, गर्दन और आंखों के आसपास का हिस्सा न भूलें.
  • मेकअप से पहले सनस्क्रीन लगाना सबसे बेहतर माना जाता है.

आज के समय में सनस्क्रीन लगाना कोई ऑप्शन नहीं, बल्कि स्किन हेल्थ की जरूरत बन चुका है. अगर आप सच में ग्लोइंग और हेल्दी स्किन चाहते हैं, तो सिर्फ महंगा सनस्क्रीन खरीदना काफी नहीं है उसे सही मात्रा में लगाना भी उतना ही जरूरी है.

(डॉ. गुरवीन वराइच, MBBS, MD, गारेकर्स MD डर्मेटोलॉजी क्लिनिक्स)

ये भी पढ़ें:

ठंड लगते ही AC बंद, गर्मी लगते ही चालू, जानें हर दो मिनट में AC को बार-बार बंद-चालू करने से क्या होता है?

बिना AC भी रहेगा कमरा ठंडा-ठंडा! कूलर में आजमाएं नमक वाली बर्फ का ये तरीका

दिल्ली का सबसे सस्ता चूड़ियों का बाजार, जानें कैसे पहुंचें और कब जाएं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com