विज्ञापन

'जी हां, मैं सफाई की देवी हूं...' 5 मिनट में आ धमकीं सास की बहन, अचानक आए मेहमान, तो जुगाड़ू ट्रिक से 10 मिनट में चकमाया घर

How to Clean Your Home in 10 Minutes: अचानक मेहमान आने की खबर मिलते ही घबराहट? जानिए कैसे सिर्फ 10 मिनट में घर साफ और तैयार किया जा सकता है, वो भी बिना ज्यादा मेहनत और टेंशन के.

'जी हां, मैं सफाई की देवी हूं...' 5 मिनट में आ धमकीं सास की बहन, अचानक आए मेहमान, तो जुगाड़ू ट्रिक से 10 मिनट में चकमाया घर
How to Clean Your Home in 10 Minutes.

सास की बहन ने 5 मिनट पहले फोन किया और सीधे घर पर आ धमकीं. दिल धक‑धक… दिमाग में सिर्फ एक ही सवाल – अब क्या करें? घर वैसा नहीं है जैसा इंस्टाग्राम रील्स में दिखता है और टाइम भी बिल्कुल नहीं. मैं खुद कामकाजी हूं, फिर दो छोटे बच्चे और पति. कुल मिलाकर 3 छोटे बच्चों को संभाल रही हूं मैं… समझ रही हैं न आप? अगर आप एक महिला हैं, तो यह तंज आपके दिल में जा लगा होगा. फिर भले ही आप नौकरीपेशा हों या घरेलू.

क्या करें? अपने काम, नौकरी के काम, एक 6 साल के बच्चे के काम, फिर एक 15 साल की लड़की के टैंट्रम और इस पर भी एक 45 साल का बड़ा बच्चा मेरे सीने पर चढ़ा रहता है… हां, हां, मैं आपको फ्रस्ट्रेटिड औरत लग रही हूं, लेकिन मेरे जैसी हर औरत की यही हालत है. मैं बस बोल भी रही हूं, बाकी चुप रहकर खुश होने का नाटक करती हैं.

यहां मुझे आप जज कर लें, इससे पहले बता दूं मेरी ये फीलिंग बिना किसी भेदभाव के हैं. यानी ये परेशानी मुझे सिर्फ पति के रिश्तेदारों से नहीं, बल्कि अपनों से भी है. सिवाय उनके, जो घर आने के बाद मेरा काम में हाथ बंटा देते हैं… जैसे मेरी मां, भाभी या बहन. इसके अलावा तो भाई और पापा भी मुझे कई बार गुस्सा ही दिला देते हैं.

अब सच कहूं तो ऐसे लाइफस्टाइल में वही मेहमान बहुत चुभते हैं, जो कभी बचपन में बहुत अच्छे लगते थे. ऐसा लगता है, पहले ही कितना काम है, एक और बढ़ गया और जो पहले से है, उसे खत्म करने में अब और ज्यादा समय लगेगा.
Latest and Breaking News on NDTV

बहरहाल, इतना टाइम आपके पास भी नहीं कि इतनी लंबी कथा सुनें. तो बता दूं कि आज सुबह‑सुबह 6 बजे सास की बहन का फोन आया. बोलीं, किसी काम से इधर आई थी, 5 मिनट में घर आ रही हूं.

अब क्या है न, इन लोगों के यहां ये नहीं पूछना होता कि तुम फ्री हो या नहीं, घर पर हो या नहीं, आ जाऊं या अभी सही समय नहीं… बस ऑर्डर पास कर देते हैं. खैर! सुबह का समय- सबका नाश्ता, लंच पैक करना और भई जाने क्या‑क्या काम.

और मेरी सास की बहन के बारे में क्या बताऊं. ये चमकते हुए घर में भी धूल‑मिट्टी तलाश कर फिर जगत में गाती फिरती हैं कि फलाने का घर तो कूड़ेदान है और जाने क्या‑क्या..

पतिदेव ने कहा, तुम खाना छोड़ो, घर साफ कर लो. खाने का कुछ बाहर से ले आएंगे.

अब कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं. 5 मिनट में इतना फैला घर कैसे समेटूं. लेकिन फिर अचानक अंदर की ‘जुगाड़ू आत्मा' जागी और मैंने सिर्फ 10 मिनट में पूरा घर चकमका दिया.

उस वक्त तो सच में ऐसा फील हो रहा था कि कहीं मैं ‘सिस्टर्स मिडनाइट' की राधिका आप्टे तो नहीं बन गई! जैसे वह कहती है जी हां, मैं सफाई की देवी हूं... 

तो अगर आप भी मेरे जैसे चक्रव्यूह में फंसे हुए अभिमन्यु हो, तो चलो आज आपको इस चक्रव्यूह का वो तोड़ बताती हूं, जो मैंने खोज निकाला है.

अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि अचानक मेहमान आने की खबर मिलते ही पसीना छूट जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं. क्योंकि इस आर्टिकल में मैं आपको बता रही हूं How to Clean Your Home in 10 Minutes- वो भी बिना ज्यादा मेहनत और टेंशन के.

10 मिनट में घर कैसे साफ करें: अचानक मेहमान आएं तो क्या करें

अचानक मेहमान आएं तो सबसे पहले क्या करें?

सबसे पहली बात- पैनिक नहीं. आंखें बंद करके पूरे घर की नहीं, सिर्फ उन जगहों की लिस्ट बनाइए, जहां मेहमान बैठेंगे या जाएंगे. मास्टर बेडरूम और बच्चों के कमरे अगर नो‑एंट्री ज़ोन हैं, तो उन्हें अभी के लिए भूल जाइए. फोकस सिर्फ किचन और लिविंग रूम पर रखें.

किचन को ऐसे दें ‘सब ठीक है' वाला लुक

  • किचन में पड़ी फालतू चीजें देखकर मेहमान से पहले आपको ही घबराहट होती है. ऐसे में नियम सिंपल है- 
  • जो समझ न आए, उसे उठाकर किसी एक जगह रख दो.
  • काउंटर टॉप साफ करें, सिंक के नीचे साबुन‑झाड़ू छुपा दें और खाने‑पीने की चीजें वापस पैंट्री में रखें.
  • काउंटर किसी ऐसी चीज से साफ करें, जिसकी खुशबू अच्छी हो- ताकि घर में एंट्री लेते ही फ्रेशनेस महसूस हो.
Latest and Breaking News on NDTV

लिविंग रूम = पहली इम्प्रेशन वाली जगह

  • लिविंग रूम वो जगह है, जहां सबसे ज्यादा जजमेंट होता है.
  • रग्स पर एक झटपट वैक्यूम, फर्श पर बिखरे जूते‑चप्पल उठाकर कमरों में, सोफे के कुशन को दो‑चार थपकी और बस.
  • अगर धूप आती हो, तो पर्दे हटा दें- नेचुरल लाइट आधा काम खुद कर देती है.

बच्चों के कमरे और डाइनिंग रूम – मिनिमम एफर्ट

बच्चों के कमरे में पड़े सारे गंदे कपड़े उठाकर टोकरी में डाल दें, अलमारी के दरवाजे बंद कर दें और बेड ठीक कर दें. डाइनिंग टेबल खाली होनी चाहिए- एक सिंपल सेट‑अप ही काफी है.

आखिरी टच जो सब बदल देता है

कूड़ा बाहर फेंकें, डस्टबिन में नया बैग डालें और अगर हो सके तो ताजे फूल रख दें. यकीन मानिए, यही वो चीज है, जो मेहमान को लगेगी- “घर तो काफी मेंटेन रहता है!”

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com