विज्ञापन

60 दिनों तक रोज किताब पढ़ने से सोचने की क्षमता कैसे बदलती है? जानिए

किताबें केवल ज्ञान का बड़ा सोर्स ही नहीं होती, बल्कि मेंटल हेल्थ को भी दुरुस्त रखती हैं. सोने से पहले किताब पढ़ना तनाव को कम करने और अच्छी नींद लाने में भी मदद करता है. इस आदत से दिमाग की काम करने के साथ-साथ सोचने-समझने की क्षमता भी बढ़ती है.

60 दिनों तक रोज किताब पढ़ने से सोचने की क्षमता कैसे बदलती है? जानिए
हर दिन किताब पढ़ने से क्या होता है? फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप.

मौजूदा दौर में ज्यादातर चीजें डिजिटल हो गई हैं और लोग ऑनलाइन पढ़ाई की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. इसके चलते किताबें पढ़ने की आदत धीरे-धीरे कम होती जा रही है. हालांकि, किताबें केवल ज्ञान का बड़ा सोर्स ही नहीं होती, बल्कि मेंटल हेल्थ को भी दुरुस्त रखती हैं. इनमें कई ऐसी जानकारियां होती हैं, जो इंटरनेट पर आसानी से नहीं मिलतीं. शायद इस दौरान यह कहना भी गलत नहीं होगा कि इंटरनेट पर मिलने वाली ज्यादातर चीजें पहले ही किताबों में लिखी जा चुकी हैं. अगर आपकी पढ़ने की आदत छूट गई है या आप अभी तक किताबें नहीं पढ़ते लेकिन शुरू करना चाहते हैं, तो बस 60 दिनों तक लगातार पढ़कर देखें. इतने समय में आपको खुद महसूस होगा कि किताबें आपकी सोचने और समझने की क्षमता को कैसे बेहतर बनाती हैं.

दिमाग के लिए एक्सरसाइज है पढ़ना

  • स्टडीज के मुताबिक, किताब पढ़ना दिमाग के लिए एक तरह की एक्सरसाइज है. जब हम पढ़ते हैं, तो हमारा ब्रेन एक्टिव हो जाता है और नई-नई जानकारियों, विचारों और कल्पनाओं को समझने की कोशिश करता है.
  • नियमित पढ़ाई से दिमाग की काम करने के साथ-साथ सोचने-समझने की क्षमता भी बढ़ती है. इसका मेंटल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है.
  • रोजाना किताब पढ़ने की आदत मेंटल फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाती है.
  • कुछ स्टडीज के मुताबिक, इससे अल्जाइमर व डिमेंशिया जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मदद मिल सकती है.
  • स्टडी के मुताबिक,पढ़ना तनाव को कम करता है और दिमाग को शांत रखने में मदद करता है.

भावनाओं को समझने की क्षमता विकसित होती है

जब हम कोई कहानी या उपन्यास पढ़ते हैं, तो हम खुद को उसके किरदारों से जोड़ने लगते हैं. इससे दूसरों की भावनाओं और अनुभवों को समझने की क्षमता बढ़ती है. यही वजह है कि पढ़ने वाले लोग अक्सर ज्यादा संवेदनशील और समझदार होते हैं, जिससे उनके सामाजिक रिश्ते भी बेहतर होते हैं.

Also Read: "Sorry Papa, 13 साल की उम्र से मेरा बॉयफ्रेंड है और मैं प्रेग्नेंट हूं": बेटी की चिट्ठी... अब क्या करें?

Latest and Breaking News on NDTV

भाषा और शब्दावली में सुधार

रोजाना किताबें पढ़ने से शब्दावली (Vocabulary) मजबूत होती है और भाषा पर पकड़ बेहतर होती है. नए-नए शब्द सीखने से लिखने और बोलने की क्षमता में भी सुधार आता है, जो पढ़ाई और करियर दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. 

बेहतर नींद और कम तनाव

सोने से पहले किताब पढ़ना तनाव को कम करने और अच्छी नींद लाने में मदद करता है. मोबाइल या टीवी की स्क्रीन से दूर रहकर पढ़ने से दिमाग को आराम मिलता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है. यह आदत शरीर और मन दोनों को रिलैक्स करती है. कई स्टडीज में यह सामने आया है कि रोजाना किताब पढ़ने वाले लोग एक हेल्दी और एक्टिव जीवन जीते हैं. पढ़ना न सिर्फ ज्ञान बढ़ाता है, बल्कि जीवन को बेहतर दिशा देने में भी मदद करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com