How to clean face naturally : इन दिनों भारतीयों के बीच कोरियन स्किन केयर खूब ट्रेंड कर रहा है. उनका शीशे की तरह चमकता चेहरा लोगों को खूब भा रहा है. आपको बता दें कि कोरियन लोग अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल खूब करते हैं. ये लोग चेहरा साफ करने के लिए केमिकल फेश वॉश नहीं, बल्कि चावल का पानी अप्लाई करते हैं. यह पानी स्किन पर नैचुरल टोनर की तरह काम करता है. इससे स्किन से जुड़ी कई परेशानियों का निजात आसानी से मिल सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं राइस वॉटर के यूज से आपको क्या फायदे होते हैं और इसे कैसे घर पर तैयार करें.
घर पर ऐसे तैयार करें नैचुरल बाथ पाउडर, आपकी स्किन रहेगी हेल्दी
कैसे बनाएं राइस वॉटर - How to make rice water
- 30 मिनट के लिए आप एक बाउल में 2 बड़े चम्मच चावल भिगो दीजिए. अब इस पानी से चावल अलग कर दीजिए और पानी को एक स्प्रे बॉटल में स्टोर कर लीजिए.
चावल पानी कैसे करें अप्लाई - How to apply rice water
- अब आप इसे कॉटन पैड से पूरे फेस पर अप्लाई करिए. फिर हल्के हाथों से चेहरे की मालिश करिए ताकि इसके पोषक तत्व त्वचा पर अच्छे से ऑब्जर्व हो जाए. आप इसे दिन में 2 से 3 बार अप्लाई कर सकते हैं.
चावल के पानी से चेहरा धोने के फायदे - benefits of washing face with rice water
- चावल के पानी से चेहरा साफ करने से आपकी रंगत में सुधार होता है. इससे आपकी डेड स्किन सेल्स आसानी से बाहर निकल आते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन बी (B) और सी (C) त्वचा को फिर से जीवंत करते हैं.
- चावल के पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और त्वचा की जलन को दूर करते हैं. इसके नियमित उपयोग से आपकी स्किन की नैचुरल चमक बरकरार रहती है.
- चावल का पानी आपकी स्किन पर नमी बनाए रखने का काम करता है. यह आपकी स्किन को मुलायम और लचीला बनाता है. यह त्वचा को नैचुरल तरीके से एक्सफोलिएट करते हैं.
- यह आपकी स्किन पर एजिंग प्रभावों को भी कम करता है. यह झुर्रियों और उम्र से संबंधित समस्यों को भी रोकने का काम करता है. इसके अप्लीकेशन से त्वचा यंग और टाइट होती है, जिससे आपका चेहरा रिफ्रेश नजर आता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं