कई सारे फैशन आए और गए लेकिन बंद गले का फैशन बरसों से चला रहा है. राजघरानों में राजा की पोशाक हो या फिर शादी में दूल्हे का जोधपुरी सूट, बंद गला हमेशा से ही रॉयल और क्लासी लुक के लिए पसंद किया जाता रहा है. अब तक बंद गले को सिर्फ लड़कों के जोधपुरी लुक से जोड़ा जाता रहा है लेकिन अब ये लड़कियों की भी पसंद बनता जा रहा है. बंद गले का सूट हो या फिर ब्लाउज इन दिनों फैशन में सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है. हाल ही में रक्षाबंधन के मौके पर सेलिब्रिटीज भी इसी लुक में नजर आए. बात करें तो रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाली सोहा अली खान ने बंद गले का ब्लू सूट पहने हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की तो वहीं बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत भी प्लेन गोल्डन बंद गले का सूट कैरी की हुई नजर आईं. दोनों इस नए स्टाइल में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बंद गले से मिलता है रॉयल लुक
अगर आप भी कंगना या सोहा अली खान की तरह कुछ नया लुक ट्राई करना चाहती हैं लेकिन इस बात से परेशान हैं की फैशन में क्या नया है और कौन सा अटायर आपको क्लासी और रॉयल लुक देगा, तो बिना सोचे समझे बंद गले का सूट, गाउन या फिर ब्लाउज ट्राई करें. यकीन मानिए ओकेज़न चाहे कोई भी हो ये डिजाइन आपको बेहद खूबसूरत और सबसे अलग डिफरेंट लुक देगा. बंद गले का फैशन जरूर पुराना है, लेकिन अब ये नए एक्सपेरिमेंट और नए लुक के साथ फिर फैशन में इन है. अब तक यह धारणा थी कि बंद गला सिर्फ पुरुषों को ही पसंद आता है लेकिन बदलते वक्त के साथ लड़कियां भी इस डिजाइन की दीवानी हो गई हैं.
किस तरह का डिजाइन कर सकते हैं ट्राई
1. ज्वेल नेकलाइन
हाल ही में सोहा अली खान जिस ब्लू कलर के बंद गले का कुर्ते में नजर आई थीं उसमें ज्वेल नेकलाइन साफ तौर पर देखा जा सकता है. दरअसल कुर्ते का ये खास गले का डिजाइन है. इसमें नेक पर कुछ ऐसा काम किया जाता है जिसे देखने से ऐसा लगता है जैसे गले में कोई गहना पहना हुआ हो. इस गले के डिजाइन की खास बात ये है कि इसमें आपकी एसेसरीज की कमी पूरी हो जाती है.
2. बोट नेक
बोट नेक स्टाइल कुर्ते और ब्लाउज में बहुत सुंदर लगता है. ये एक एवरग्रीन डिजाइन है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं. ये नेक स्टाइल हर ऐज ग्रुप की लड़कियों और महिलाओं पर बहुत खूबसूरत लगता है. बोट नेक ड्रेस से बेहद क्लासी और रॉयल लुक मिलता है.
3.हाई नेक
बंद गले में सबसे ज्यादा हाई नेक स्टाइल पसंद किया जाता है. ये कुछ कुछ कॉलर जैसा लुक देता है जो पहनने में बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल लगता है. हाई नेक डिजाइन आप अपने कुरती में बनवा सकते हैं. अगर आप अपनी साड़ी को रॉयल लुक देना चाहते हैं तो हाई नेक ब्लाउज सबसे अच्छी चॉइस होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं