विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2023

रात को चेहरे पर इन 5 चीजों को लगा लिया, तो सुबह खिल उठेगा चेहरा, हर कोई पूछेगा ग्लोइंग स्किन का राज

Simple Night Skin Care Routine: दिन भर की भाग दौड़ के बाद रात को अपने स्किन केयर के लिए बस 10 मिनट निकालिए. अगली सुबह बिल्कुल ग्लोइंग स्किन मिलेगी.

रात को चेहरे पर इन 5 चीजों को लगा लिया, तो सुबह खिल उठेगा चेहरा, हर कोई पूछेगा ग्लोइंग स्किन का राज
Night Skin Care: रात को इन चीजों को लगाएं चेहरे पर.

Night Skin Care: आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते. अक्सर उन्हें लगता है किसी भी काम को करने के लिए हमें अच्छे खासे समय की जरूरत होगी, पर ऐसा नहीं है. अपने चेहरे की देखभाल करने के लिए आपको सिर्फ रात (Night Skin Care tips) के 10 मिनट चाहिए. जी हां रात को जब आप सोने जा रहे हो तो बस रोजाना 10 मिनट इस स्किन केअर रुटीन (skin care routine) को फॉलो कर लें. उस समय अगर आप इन 5 चीजों को अपने चेहरे पर अप्लाई करेंगे तो अगली सुबह  आपको बिल्कुल नया, ग्लोइंग और खिला हुआ चेहरा मिलेगा.

रात को इन चीजों को लगाएं चेहरे पर | Night Skin Care Routine For Glowing Skin

कच्चा दूध 

अगर पूरे दिन धूप में होने की वजह से आपका चेहरा टैन हो गया है तो कच्चे दूध से अपने चेहरे को सोने से पहले जरूर साफ कर लें. इससे आपकी टैनिंग की समस्या दूर हो जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV
चंदन और गुलाब जल 

चंदन स्किन के लिए कितना लाभदायक है इसके बारे में तो आपने अपनी दादी, नानी से जरूर सुना होगा. चंदन पाउडर और एक चुटकी हल्दी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें. इस फेस पैक को अपने चेहरे पर 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें फिर धो लें. 2 से 3 दिन में आपको फर्क खुद पता चल जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV
फेशयल ऑयल से करें मसाज

चेहरे को ताजा रखने के लिए उसमें कसावट लाने के लिए मसाज करना बहुत जरूरी है. हफ्ते भर भी अगर आप अपने मनपसंद तेल की कुछ बूंदों से चेहरे का मसाज करते हैं तो आपका चेहरा जवां दिखने लगेगा.

एलोवेरा जेल

एलोवेरा एक नेचुरल मॉइश्चराइजर है. अगर आप अपने चेहरे पर एलोवेरा की एक परत लगाकर रात भर छोड़ दें तो सुबह आपको शीशे जैसा ग्लोइंग स्किन मिलेगा.

नारियल तेल

नारियल तेल चेहरे के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. अपने हाथ में नारियल तेल की कुछ बंदे लें और हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें. चेहरे की ड्राइनेस खत्म हो जाएगी और चेहरा हेल्दी और ग्लोइंग दिखेगा.

                                                                                              (प्रस्तुति - रौशनी सिंह)

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
महंगा फर्नीचर खाने लगे हैं दीमक, तो यहां जानिए किस तरह इन Termites से मिलेगा छुटकारा
रात को चेहरे पर इन 5 चीजों को लगा लिया, तो सुबह खिल उठेगा चेहरा, हर कोई पूछेगा ग्लोइंग स्किन का राज
न्यू मॉम इन तरीकों को अपनाएंगी तो परवरिश हो जाएगी एकदम आसान, बच्चा बनेगा स्मार्ट और इटेलिजेंट
Next Article
न्यू मॉम इन तरीकों को अपनाएंगी तो परवरिश हो जाएगी एकदम आसान, बच्चा बनेगा स्मार्ट और इटेलिजेंट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com