हरियाली तीज (Hariyali Teej) आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में हर महिला चाहती है कि त्योहार के दिन उसकी त्वचा प्राकृतिक रूप से दमके और चेहरे पर अलग ही निखार नजर आए. अगर आप भी पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट्स की बजाय घर पर ही ग्लो पाना चाहती हैं, तो किचन में मौजूद कुछ आसान घरेलू चीजें आपकी मदद कर सकती हैं. ये नेचुरल इंग्रेडिएंट्स त्वचा की गहराई से सफाई करने, टैनिंग (Tanning) कम करने और चेहरे की खोई चमक (Glowing Skin) वापस लाने में सहायक हो सकते हैं। आइए जानते हैं हरियाली तीज से पहले फेस क्लीनअप (Homemade Face Cleanup) के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 5 ऐसी घरेलू चीजों के बारे में, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं.
फेस क्लीनअप के तरीके
कच्चा दूध और हल्दी- कच्चा दूध और हल्दी का इस्तेमाल चेहरे की गहराई से सफाई यानी क्लींजिंग और चमक बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है. ऐसे में चेहरे पर कच्चा दूध लगाएं, हल्की मालिश करें. इससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है.
बेसन और दही का पैक
बेसन और दही का फेस पैक चेहरे को गहराई से साफ करने, मृत कोशिकाओं को हटाने और प्राकृतिक चमक लाने के लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय है. हरियाली तीज से पहले इसका इस्तेमाल आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है. बेसन में दही मिलाएं, चेहरे पर लगाएं और सूखने दें. इससे मैल और टैनिंग दूर होती है.
शहद और नींबू का रस
चेहरे को साफ करने के लिए 1 बड़ा चम्मच शहद और 1 छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर लगाना एक असरदार घरेलू उपाय है. यह मिश्रण त्वचा की गंदगी, अतिरिक्त तेल और दाग-धब्बों को दूर करके चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाता है.
एलोवेरा जेल की मालिश
एलोवेरा जेल से चेहरे की मालिश और सफाई करने के लिए, पहले चेहरा धोएं, फिर हल्के हाथों से गोलाकार गति में जेल से मसाज करें और अंत में साफ पानी से धो लें.
टमाटर का रस और चीनी
टमाटर का रस और चीनी का उपयोग चेहरे को साफ करने और चमक लाने के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक तरीका है. यह मृत त्वचा यानी डेड स्किन को हटाता है और त्वचा को तरोताजा बनाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं